For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माइकल क्लार्क ने पूछा, क्या सिर्फ 2.2 करोड़ रुपए के लिए स्मिथ 11 हफ्ते रहेंगे क्वारेंटीन?

IPL 2021: Michael Clarke says Steve Smith may not play IPL 2021| Oneindia Sports

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को जिस तरह से दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल की नीलामी में 2.2 करोड़ रुपए में खरीदा है उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने स्मिथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। क्लार्क ने कहा कि मैं जानता हूं कि स्मिथ का टी-20 प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वो पिछले साल आईपीएल में बल्ले से अच्छा नहीं कर पाए थे। लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्चर्यचकित हूं कि उन्हें इतने पैसों में खरीदा गया है, 2.2करोड़ रुपए कम नहीं होते हैं। लेकिन जब आप ये देखते हैं कि उन्हें पहले आईपीएल में क्या मिल रहा था और उनकी क्या जिम्मेदारी थी, उसके बाद संभव है कि स्मिथ आईपीएल में हिस्सा नहीं ले।

क्लार्क ने कहा कि पहले की तुलना में स्मिथ को काफी कम पैसे मिले हैं इस बार लिहाजा संभव है कि जब भारत के लिए फ्लाइट हो उस दिन स्मिथ हैमस्ट्रिंग के चलते आईपीएल में हिस्सा लेने ना जाएं। गर स्मिथ आईपीएल में हिस्सा लेने जाते हैं तो उन्हें आठ हफ्तों के लिए आईपीएल के टूर्नामेंट में क्वारेंटीन होना पड़ेगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले उन्हें क्वारेंटीन होना पड़ेगा यानि उन्हें तकरीबन 11 हफ्ते क्वारेंटीन रहना पड़ेगा।लिहाजा मुझे नहीं लगता है कि वह 2.2 करोड़ रुपए के लिए 11 हफ्ते अपने परिवार से दूर रहेंगे।

क्लार्क ने कहा कि मैं ये देखना चाहूंगा कि क्या स्टीव स्मिथ आईपीएल से पहले हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते आईपीएल से नाम वापस लेते हैं या नहीं या फिर वो कहते हैं कि मैं टी-20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहता हूं और अगले आईपीएल सीजन में अच्छी कीमत पर बिकना चाहता हूं और कहेंगे कि मैं इतने कम पैसों पर भी आईपीएल खेलूंगा और मुझे पैसों की कोई चिंता नहीं या फिर लोग क्या सोचते हैं। क्लार्क ने कहा कि स्मिथ दुनिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं। अगर वह दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज नहीं तो तो वह इससे दूर भी नहीं हैं। विराट कोहली नंबर वन बल्लेबाज हैं, लेकिन स्मिथ टॉप 3 में जरूर हैं।

बता दें कि स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान थे, लेकिन पिछले सीजन में राजस्थान की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी। जिसके बाद राजस्थान की टीम ने स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीद लिया। स्मिथ ने 95 आईपएल मैचों में 2333 रन बनाए हैं, जबकि पिछले 14 आईपीएल मैचों में वो सिर्फ 311 रन बना सके थे। राजस्थान रॉयल्स ने 2018 में स्टीव स्मिथ को 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Story first published: Sunday, February 21, 2021, 12:17 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+