INDvs AUS: ऑस्ट्रेलिया की धज्जियां उड़ाने वाले जसप्रीत बुमराह को लेकर माइकल क्लार्क ने की बड़ी घोषणा
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि बुमराह आने वाले समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बन जाएंगे। बता दें कि बुमराह ने बॉक्सिंग डे के तीसरे दिन तूफानी गेंदबाजी करते हुए कंगारू टीम को तहस-नहस कर दिया। उनके इस प्रदर्शन के दम पर भारत इस सीरीज को जीतने के मौके बना चुका है। बुमराह ने अपने करियर की बेस्ट बॉलिंग करते हुए कंगारूओं की पहली पारी में 33 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया।
ये उनका साल का तीसरा ऐसा प्रदर्शन है जब उन्होंने पांच या पांच से ज्यादा विकेट लिए हैं। वे अभी तक इस साल 21.24 के औसत के 45 विकेट ले चुके हैं। माइकल क्लार्क ने इस दौरान यह भी कहा कि बुमराह की जो 28वीं टेस्ट रैंकिंग है वह भी जल्द ही ऊपर पहुंचेगी। क्लार्क ने कहा, 'वह ऐसा गेंदबाज है जो कप्तान को चाहिए। उनको इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उन पर अपेक्षाओं का कितना दबाव है। उनमें सीखने की काबिलियत है और वह दिन दूर नहीं जब वे दुनिया के बेस्ट गेंदबाज होंगे।'
वहीं, पिच के बारे में ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच ब्रेड हैडिन ने कहा है कि पिच का इतना रोल नहीं था। ये भारतीय गेंदबाजी थी जो पूरी लय में थी। इस बात से बुमराह की गेंदबाजी की अहमियत और बढ़ जाती है। हालांकी हैडिन ने माना कि रविंद्र जडेजा के लिए जरूर पिच पर कुछ मददगार पैच मौजूद थे। आपको यह भी बता दें कि बुमराह ने टेस्ट डेब्यू साल में अब तक 45 विकेट झटककर 39 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड दिलीप डोशी के नाम था जिन्होंने 1979 में अपने डेब्यू टेस्ट साल में कुल 40 टेस्ट विकेट झटके थे। इतना ही नहीं बुमराह ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे एक कैलेंडर साल में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
