फिर जुड़ा युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड हसीना हैजल कीच से?
मुंबई। क्रिकेट की दुनिया के कैसोनवा कहे जाने वाले युवराज सिंह के बारे में हाल ही में खबर आयी थी कि वो इन दिनों ब्रिटिश-पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी टखर को डेट कर रहे हैं लेकिन इससे पहले की लोग कुछ और सोच पाते इस विषय पर कि एक बार फिर से युवी को बॉलीवुड की आइटम गर्ल हैजल कीच के साथ समय बिताते देखा गया है।
जिसके बाद चर्चाएं गर्म हो गई हैं कि युवराज सिंह का दिल मैंडी पर नहीं बल्कि हैजल पर ही अटका हुआ है। गौरतलब है कि हैजल को लेकर वो पिछले दिनों भी काफी चर्चित रहे हैं।
गौरतलब है कि हैजल कीच सलमान खान की हिट फिल्म बॉडीगार्ड में आइटम रोल कर चुकी हैं वो फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर की सहेली बनी थीं। दरअसल यह बातें इसलिए उड़ रही है क्योंकि आईपीएल मैचों के दौरान युवराज सिंह को इसी हसीन बाला के साथ पार्टियों और रेस्टोरेंट में साथ देखा गया।
<center><iframe width="100%" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/GAhRuPmD4ps" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
दोनों को साथ में देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे दोनों के बीच की बांडिंग काफी अच्छी है। कहा जा रहा है कि हैजल कीच, युवराज के कैंसर कैंपन में भी उनकी काफी हेल्प कर रही हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
