Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन ने सतनाम सिंह को दी बधाई और कहा देश को गर्व है तुम पर

मुंबई। पंजाब के रहने वाले सतनाम सिंह भामरा को प्रतिष्ठित नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में प्रवेश करने वाले पहले इंडियन बन गये हैं, जिसके लिए पूरा देश उन पर फक्र महसूस कर रहा है। सतनाम सिंह को सचिन तेंदुलकर ने बधाई देते हुए कहा कि सतनाम तुमने देश का नाम रोशन किया है, हमें तुम पर गर्व है।

मालूम हो कि सात फुट दो इंच लम्बे कद के सतनाम सिंह भामरा अमेरिका में प्रतिष्ठित नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में प्रवेश पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। सतनाम को शुक्रवार को एनबीए ड्राफ्ट में शामिल किया गया। 131 किलोग्राम वजनी सतनाम को डालास मावेरिक्स टीम ने अपने साथ जोड़ा है।

सतनाम को ट्रेनिंग के लिए अब फ्लोरिडा जाना है, सतनाम ने कहा कि मुझे खुशी है कि बास्केट बॉल में युवाओं की रूचि बढ़ेगी और इस खेल को नया एक्सपोजर मिलेगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+