रैना के ससुराल की डिमांड.. चाहिए वर्ल्ड कप की ट्राफी मुंह दिखायी में यार..
नई दिल्ली। टीम इंडिया के हैंडसम और चार्मिंग प्लेयर सुरेश रैना विश्वकप के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं इसलिए उनके घर में शादी की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। उनके लिए प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर जारी है लेकिन उन्हें लेकर एक खास बात सामने आयी है और वो यह कि सुरेश रैना की होने वाली सालियों ने अपने जीजाजी से मुंह दिखाई में वर्ल्ड कप ट्रॉफी मांगी है।
देखें: सुरेश रैना की होने वाली दुल्हनिया प्रियंका चौधरी की Exclusive तस्वीरें
उनके घरवालों को उम्मीद है कि लविंग जीजा जी यानी कि सुरेश रैना अपनी नन्हीं सालियों की यह ख्वाहिश जरूर पूरा करेंगे। रैना की बहन नैना को पूरा भरोसा है कि उनका भाई देश और उनके घर का नाम जरूर रोशन करेगा और बढ़िया खेल दिखाते हुए टीम इंडिया को वापस विश्वविजेता बनायेगा। गौरतलब है कि रैना ने अब तक विश्वकप में दो अर्धशतक और एक शतक की मदद से 69.25 की औसत से 277 रन बनाए हैं और 9 विकेट लिए हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..

रैना बनेंगे प्रियंका के सइंया..
विश्वकप के बाद आपके स्टार प्लेयर सुरेश रैना विवाह के बंधन में बंध जाओगे। दरअसल सुरेश रैना की होने वाली पत्नी का नाम प्रियंका चौधरी है जो कि रैना की मां की बचपन की सहेली की बेटी हैं।

3 अप्रैल को रैना बनेंगे दूल्हा
रैना की शादी 3 अप्रैल को दिल्ली की पांच सितारा होटल में होगी जिसकी तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं।

पूरा गांव साथ देखेगा सेमीफाइनल मैच
प्रियंका के गांव बामनौली में हर आदमी सेमीफाइनल मैच देखने के लिए उत्सुक है। आप सुनकर हैरान हो जाएंगे कि गांव के पंचायत ने ऐलान कर दिया है कि मैच वाले दिन कोई भी खेत या क्यारी में काम करने नहीं जाएगा। सभी लोग एक साथ बैठकर दामाद का पारी देखेंगे।

पूजा-पाठ शुरू
गांवों में महिलाओं ने रैना और पूरी टीम के लिए पूजा अर्चना रखी है, उन्हें लगता है कि सुरेश रैना जरूर कल के मैच में कमाल करेंगे।

सालियों ने मुंह दिखाई में मांगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी
सुरेश रैना की होने वाली सालियों ने अपने जीजाजी से मुंह दिखाई में वर्ल्ड कप ट्रॉफी मांगी है। देखते हैं कि उनके प्यारे जीजा यह ख्वाहिश पूरी करते हैं कि नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications