For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माइकल क्लार्क बोले अगर टीम इंडिया ये कर सकी तो साल भर जश्न मना सकते हैं

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर कप्तान विराट कोहली को लेकर सामने आई थी, जब कप्तान कोहली ने पैटरनिटी लीव के लिए बीसीसीआई से आवेदन किया था। कोहली की लीव को बीसीसीआई ने स्वीकार भी कर लिया, यानि पहले टेस्ट के बाद विराट कोहली स्वदेश लौट आएंगे। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में सिर्फ एक ही मैच में कप्तान कोहली टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे जबकि तीन टेस्ट मैच टीम को कोहली की गैरमौजूदगी में ही खेलना होगा। हालांकि कोहली की गैरमौजूदगी में भी टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में जीत की बात कर रही है। लेकिन इसपर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने बड़ा बयान दिया है।

कोहली की जगह कोई नहीं भर सकता

माइकल क्लार्क ने कहा कि विराट कोहली की जगह टीम में कोई नहीं भर सकता है। अगर भारतीय टीम विराट कोहली के बिना ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हरा सकती है तो उनके लिए जश्न मनाने का यह बड़ा मौका है। क्लार्क ने कहा कि विराट को दो पहलू हैं, एक बतौर कप्तान और दूसरा बतौर बल्लेबाज। ऐसे में कोहली के दोनों ही स्वरूप की पूर्ति कर पाना संभव नहीं है। केएल राहुल जबरदस्त प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है। मुझे लगता है कि वह अनुभवी हैं, इस तरह के हालात में पहले भी खेल चुके हैं, और वो टीम के लिए यह जिम्मेदारी निभा सकते हैं। लेकिन विराट कोहली की जगह को कोई नहीं भर सकता है। मुझे अजिंक्या रहाणे पसंद हैं, वह महान खिलाड़ी हैं, उनकी कप्तानी भी काफी अच्छी है।

रहाणे की तारीफ की

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि अजिंक्या रहाणे अच्छे खिलाड़ी हैं और बेहतरीन कप्तान भी हैं, भारत के लिए वह काफी अहम साबित हो सकते हैं। आपको इसे एक मौके के तौर पर देखना चाहिए। आपको कोशिश करनी चाहिए और इतिहास रचना चाहिए। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में बिना कोहली के हरा दे तो एक साल तक आप जश्न मना सकते हैं। वह अप्रत्याशित जीत होगी।

टीम इंडिया को खुद पर करना चाहिए भरोसा

विराट की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की सोच के बारे में क्लार्क ने कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय टीम को इस तरह से सोचना चाहिए भारतीय टीम को इस मौके को इस तरह से देखना चाहिए कि वह जीत दर्ज कर सकते हैं, उन्हें खुद पर भरोसा जताना चाहिए, उन्हें खुद की प्रतिभा पर यकीन करना चाहिए कि वह ऑस्ट्रेलिया को हरा सकते हैं। बता दें कि भारतीय टीम पहले ही वनडे सीरीज गंवा चुकी है। तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हैं। रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 51 रनों से मात दी।

Story first published: Monday, November 30, 2020, 17:16 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+