हमें अंग्रेजों को बताना था, हम जीत सकते हैं और हम जीतेंगे: विराट कोहली
पुणे| इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने साबित कर दिया कि वो वाकई दुनिया के इस समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। कप्तानी की कमान संभाले कोहली ने जब टॉस जीतकर इंग्लैंड को बैटिंग का न्यौता दिया तो किसी को हैरानी नहीं हुई लेकिन जब अंग्रेजों ने इंडियन बॉलरों की पिटाई करके 350 रनों का पहाड़ खड़ा किया तो लगा कि कहीं विराट ने आज गलत फैसला तो नहीं ले लिया।
कोहली की विराट पारी
लेकिन नहीं कोहली ने साबित कर दिया कि वो केवल बढ़िया खिलाड़ी ही नहीं बल्कि बेहतर कैप्टन भी है। टीम की शानदार विजय के बाद कोहली ने जो कुछ भी कहा उसने उनके विराट व्यक्तित्व का एक और खूबसूरत पहलू सामने रखा, जो कि ये सत्यापित करता है कि वो वाकई में आज की जनरेशन के लिए आदर्श है।
'हमें अंग्रेजों को बताना था, हम जीत सकते हैं और हम जीतेंगे'
भारत की एकदिवसीय टीम के नए कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि हम विपक्षी टीम को बताना चाहते थे कि 63 रनों पर चार विकेट खोने के बाद भी हम मैच से बाहर नहीं हुए हैं। हम जीत सकते हैं और हम जीतेंगे, हमें पता था कि हम खेल सकते हैं, हमारे पास क्षमता है। जाधव की भी प्रशंसा करते हुए यंग कैप्टन नेकहा कि केदार ने शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड श्रृंखला के दौरान हमने उनकी काबिलियत देखी थी। आज नंबर छह पर आकर ऐसी पारी खेलना आसान नहीं था।
भारत की विराट जीत
आपको बता दें कि भारत रविवार को इंग्लैंड द्वारा दिए गए 351 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए मैच तीन विकेट से जीतने में सफल रहा। विराट कोहली ने 105 गेंदों में 122 रनों और केदार जाधव ने 76 गेंदों में 120 रनों की पारी खेल भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
