For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माइकल क्लार्क ने दिया रोहित शर्मा का साथ, WTC की हार पर कह डाली ये बड़ी बात

Michael Clarke On Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में एक और आईसीसी ट्रॉफी को गंवा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को 209 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद से भारतीय टीम में बदलाव की चर्चाएं जोरों पर है। कप्तान रोहित शर्मा के फैसलों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

कोहली के बाद रोहित भी फ्लॉप: विराट कोहली अपनी कप्तानी में भारत को एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला सके थे। ऐसे में रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में भारत को लंबे अर्से बाद आईसीसी ट्रॉफी दिलाने का काम करेंगे। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उन्हें भी हार का मुंह देख पड़ा।

माइकल क्लार्क ने किया बचाव: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा की कप्तानी का बचाव किया। उन्होंने भारतीय टीम को चेचवानी दी है कि अगर वह रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाती है तो वह बहुत बड़ी भूल करेगी। एक टेस्ट मैच से किसी की कप्तानी को आंकना सही नहीं होगा। क्लार्क ने कहा कि रोहित को आने वाले मुकाबलों में भी टीम की कप्तानी करनी चाहिए।

क्लार्क ने दिया साथ: माइकल क्लार्क ने रोहित को सपोर्ट करते हुए कहा कि मैं रोहित के साथ विश्वास बनाए रखूंगा। वह एक बहुत अच्छे कप्तान हैं। उनके आक्रामक तरीके को देखिए, वह सकारात्मक दिखते हैं। आईपीएल में रोहित ने अपनी कप्तानी से मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया है जो आसान काम नहीं है।

'भाड़ में जाओ नहीं आते तो...', जावेद मियांदाद ने फिर उगला जहर, पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

रोहित ने दिए थे बदलाव के संकेत: 2023 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारतीय टीम में कुछ बदलाव संभव है। कप्तान रोहित शर्मा ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि आने वाले समय में वह युवाओं को अधिक से अधिक मौका देंगे। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेटरों की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है।

Story first published: Monday, June 19, 2023, 15:27 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+