Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका जाकर टीम का हौसला बढ़ाएंगे बेकहम

समाचार पत्र 'द सन' ने लिखा है कि 34 वर्षीय बेकहम ने कोच फाबिया कापेलो के साथ 'पिच-साइड' में रहकर अपने साथियों का मनोबल बढ़ाने का मन बनाया है। स्वस्थ होने की स्थिति में बेकहम का विश्व कप में खेलना तय था।

बेकहम को विश्व कप के लिए कई प्रसारण कंपनियों से कमेंटरी के अनेकों प्रस्ताव मिल रहे हैं लेकिन उन्होंने उन पर ध्यान नहीं दिया है। वह अपने साथियों और कोच को उनके साथ दक्षिण अफ्रीका में रहने का वादा कर चुके हैं।

पत्र ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "बेकहम ने कहा है कि कमेंटरी करने की जगह उन्हें घर पर बैठकर टीवी पर विश्व कप देखना मंजूर है। बेकहम को अपनी टीम के साथ रहना पसंद है और वह इसके लिए कमर कस चुके हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+