IND vs NZ: युवराज सिंह-सुरेश रैना को पीछे छोड़ केएल राहुल निकले आगे, ईडन पार्क में रचा इतिहास
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम ने लगातार दूसरे मैच में हरा कर 7 विकेट से दर्ज की। भारत के लिये न्यूजीलैंड की सरजमीं पर यह तीसरी ही जीत है और मजे की बात यह है कि यह तीनों ही जीत उसने ऑकलैंड के मैदान पर हासिल की है। भारत के लिये ऑकलैंड में खेले गये इस मैच में एक बार फिर श्रेयस अय्यर (44) और लोकेश राहुल (57) ने नाबाद 57 रन की पारियां खेलकर मैच जिताने में मदद की।
और पढ़ें: 100 साल का हुआ यह भारतीय क्रिकेटर, अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाने पहुंचे सचिन तेंदुलकर
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहला मैच भी छह विकेट से जीता था। यह पहली बार है जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 मैच जीते हैं।
और पढ़ें: IND VS NZ: ईडन पार्क में भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

युवराज सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा को पीछे छोड़ आगे निकले केएल राहुल
न्यूजीलैंड दौरे पर लोकेश राहुल का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है जबकि टी20 प्रारूप में यह उनकी लगातार अर्धशतकीय पारी है। अपनी इस पारी के साथ ही केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 प्रारूप में 2 अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले भारतीय टीम में किसी खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 अर्धशतकीय पारियां नहीं खेली थी।
भारत के लिये रोहित शर्मा, सुरेश रैना, युवराज सिंह और श्रेयस अय्यर ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1-1 अर्धशतकीय पारी खेली है। अब केएल राहुल इस लिस्ट में सबसे आगे निकल गये हैं।

टॉस जीतकर विलियमसन ने लिया गलत फैसला
ऑकलैंड के मैदान पर जब आज दोनों कप्तान टॉस के लिये उतरे तो केन विलियमसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला उन्ही पर भारी पड़ गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह तो खुद टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। पहले मुकाबले की तुलना में आज पिच थोड़ी ज्यादा धीमी थी और गेंदबाजों को मदद भी मिल रही थी।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सके और निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 132 रन बना पाये।

अय्यर-राहुल ने फिर दिलाई भारत को जीत
न्यूजीलैंड की ओर से दिये गये लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा (8) का विकेट खो दिया। इसके बाद कप्तान विराट कोहली (11) भी छठे ओवर में 39 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। दोनों अहम खिलाड़ियों के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर (44) और केएल राहुल (57) ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 86 रनों की साझेदारी की।
हालांकि जीत से तुरंत पहले श्रेयस अय्यर अपना अर्धशतक बनाने से चूक गये लेकिन शिवम दुबे के छक्के की बदौलत भारतीय टीम ने मैच को 15 गेंद पहले ही खत्म कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
