For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'हार्दिक पांड्या ना कपिल देव जैसे हैं ,ना ही वह अच्छे ऑलराउंडर हैं'

नई दिल्ली। भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पर हरभजन सिंह के बाद एक और खिलाड़ी ने निशाना साधा है। वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि हार्दिक पांड्या ऐसे हरफनमौला नहीं बन पाए हैं जैसे खिलाड़ी की भारत को जरूरत है। होल्डिंग ने कहा कि गेंदबाज के तौर पर ना ही वह विकेट निकाल पाते हैं ना बल्लेबाज के तौर पर उनसे रन बनते हैं।उन्होंने कहा, 'अगर वो अच्छे बल्लेबाज थे, अगर वो जिस भी नंबर पर बल्लेबाजी करते वहां 60-70 रन बना रहे होते, नियमित सेंचुरी नहीं भी बनाते, दो या तीन विकेट हासिल करते तो शानदार रहता।

टेस्ट में विकेट लेने में असफल पांड्या:
पांड्या लॉर्ड्स में ही नहीं इससे पहले भी टेस्ट मैच में पांड्या के हाथ खाली रहे हैं। जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बादसे हार्दिक विकेट के लिए तरसते दिखे।होल्डिंग का कहना है कि पांड्या अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है।

होल्डिंग ने कहा कि जब मैंने साउथ अफ्रीका में था तो मैंने सुना था कि वह अगले कपिल देव हैं लेकिन मुझे लगता है कि वह अभी उनके आसपास भी नहीं हैं। टीम को चाहिए कि उनसे बेहतर विकल्प को ढूंढा जाए जो टीम में ज्यादा योगदान दे सके।'

बता दें कि पांड्या ने गत जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था और गॉल में अर्धशतक जड़ा। सीरीज के तीसरे टेस्ट में उन्हें पल्लेकल में शतक जड़ा। उन्होंने अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं और 1 शतक, 3 अर्धशतकों की मदद से कुल 458 रन बनाए हैं। उनके नाम अब तक 10 विकेट दर्ज हैं।

Story first published: Friday, August 17, 2018, 15:31 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+