Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

माइकल हसी ने बताया धोनी और पोंटिंग में से बताैर कप्तान काैन बेहतर है

नई दिल्ली। अगर बात की जाए दुनिया के दो सबसे सफल कप्तानों की तो फैंस की जुबां पर तुरंत दो नाम ही आएंगे। एक भारतीय टीम के महेंद्र सिंह धोनी का तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रहे रिकी पोंटिंग का। पोंटिंग ने जहां अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दो बार वनडे विश्व कप का खिताब दिलाया है तो, वहीं धोनी दुनिया के इकलाैते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट टीम को जितवाए। साल 2007 में टी20 विश्व, 2011 में वनडे तो 2013 में चैंपियंस ट्राॅफी भारत के नाम की।

वैसे तो इन दोनों कप्तानों की तुलना करना आसान नहीं लेकिन रणनीति के मामले में माइकल हसी ने धोनी को पोंटिंग से बेहतर कप्तान माना है। हसी ने धोनी और पोंटिंग की तुलना की है और यह भी बताया है कि दोनों में से कौन बेहतर कप्तान हैं। माइकल हसी ने इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा कि रिकी पोंटिंग जो कुछ भी करते थे उसमें पूरा डूब जाते थे और प्रतिस्पर्धा में विश्वास रखते थे, वो टीम होटल में टेबल टेनिस खेलते हों, या फिर कंचे ही क्यों ना खेले रिकी को हमेशा ही जीतने की चाहती होती थी।

वहीं धोनी के बारे में बात करते हुए हसी ने कहा कि एमएस बहुत ही ज्यादा शांत हैं और कहीं ज्यादा नापतोल कर चलते हैं। मैं यह कह सकता हूं कि वो रणनीती के मामले में रिकी पोंटिंग से कई ज्यादा खेल को अच्छे से पढ़ते हैं । रिकी भी दिमाग लगाने में अच्छे थे लेकिन एमएस धोनी मैदान पर मैच के दौरान जिस तरह से चाल चलते हैं वो बहुत शानदार है।

मैं तो कभी कभी सोच में पड़ जाता था कि आखिर वो ऐसा करते कैसे हैं। बता दें कि माइकल हसी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रहते हुए धोनी की कप्तानी में खेले हैं। इसलिए उनके पास दोनों दिग्गजों की कप्तानी में खेलने का अनुभव है।

Story first published: Saturday, May 9, 2020, 16:54 [IST]
Other articles published on May 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+