Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: माइकल वॉन ने बताया कोरोना वायरस से देरी के बावजूद कैसे कराया जाये टूर्नामेंट

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस वक्त लगभग पूरी दुनिया में तबाही का माहौल है। इस महामारी से अभी तक 9.3 लाख से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं जबकि करीब 50 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी का असर ऐसा रहा है कि दुनिया के तमाम देश लॉकडाउन में चले गये हैं और सब कुछ रुक सा गया है। इस दौरान खेल जगत पूरी तरह से रुक गया है। ओलम्पिक समेत कई सारे खेल आयोजनों को अगले साल तक के लिये टाल दिया गया है, वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन पर भी संकट के बादल छाये हुए हैं।

और पढ़ें: कोरोना वायरस के कहर के बीच इस कीवी खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज 29 मार्च से होना था, लेकिन इसे भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है। मौजूदा हालात को देखकर आईपीएल का 15 अप्रैल के बाद आयोजित होना मुश्किल लग रहा है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक खास प्लान सुझाया है जिसके तहत आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है।

और पढ़ें: जब विश्व कप 2011 के फाइनल मैच में करना पड़ा था 2 बार टॉस, जानें क्या है कारण

वॉन ने बताया कब आयोजित कराया जाये आईपीएल

वॉन ने बताया कब आयोजित कराया जाये आईपीएल

माइकल वॉन ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि आईपीएल को टी20 विश्व कप स 5 हफ्ते पहले आयोजित कराना चाहिये, इससे सभी को फायदा होगा।

वॉन ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे पास एक विचार है... ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल पांच सप्ताह के अंदर खेला जाए। वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सभी क्रिकेटरों के लिए अच्छा वॉर्म-अप होगा, इसके बाद वर्ल्ड कप हो। क्रिकेट के लिए जरूरी है कि आईपीएल खेला जाए और वर्ल्ड कप भी।'

विश्व कप के लिये आईपीएल का होना भी जरूरी

विश्व कप के लिये आईपीएल का होना भी जरूरी

माइकल वॉन ने टी20 विश्व कप के लिये आईपीएल को बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि अगर यह टूर्नामेंट विश्व कप से ठीक पहले कराया जाये तो खिलाड़ियों के लिये अच्छा वॉर्म अप होगा और तैयारी को बेहतर बनाएगा। माइकल वॉन से पहले कई खिलाड़ी इस तरह के बयान दे चुके हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर समेत न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन भी शामिल है।

इन दिग्गजो का मानना है कि आईपीएल के आयोजन से खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में मदद मिल जाती है और इस साल टी20 विश्व कप है तो इसका होना काफी जरूरी है।

भारत में जारी है लॉकडाउन, टल सकता है आईपीएल

भारत में जारी है लॉकडाउन, टल सकता है आईपीएल

आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों ने फैसला लिया है कि 14 अप्रैल को सरकार की ताजा एडवाइजरी के बाद ही वो अगली बैठक करेंगी। 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी, 14 अप्रैल को यह पता चलेगा कि यह लॉकडाउन और बढ़ाया जाएगा या नहीं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी अभी तक आईपीएल को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाया है। कोविड-19 महामारी के चलते ओलंपिक गेम्स अगले साल तक के लिए टाल दिए गए हैं, जबकि यूरो कप भी स्थगित कर दिया गया। विंबलडन भी इस साल नहीं खेला जाएगा।

Story first published: Friday, April 3, 2020, 14:42 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+