For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माइकल वाॅन की भविष्यवाणी, इस टीम को हराकर इंग्लैंड जीतेगा वर्ल्ड कप 2019 का खिताब

आईसीसी विश्व कप इस बार इंग्लैंड में करवाया जाएगा। इंग्लैंड टीम के पास माैका रहेगा कि वह अपनी धरती पर हो रहे इस बड़े टूर्नामेंट पर जलवा दिखाए और पहली बार खिताब पर कब्जा भी करे।

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप इस बार इंग्लैंड में करवाया जाएगा। इंग्लैंड टीम के पास माैका रहेगा कि वह अपनी धरती पर हो रहे इस बड़े टूर्नामेंट पर जलवा दिखाए और पहली बार खिताब पर कब्जा भी करे। क्रिकेट जगत के कई दिग्गज भी कह चुके हैं कि इंग्लैंड खिताब जीतने की प्रवल दावेदार है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी बड़ी भविष्यवाणी करते हुए अपनी टीम को वर्ल्ड कप जीतने का प्रवल दावेदार बताया।

इस टीम को हराकर बनेगी चैंपिंयन

वाॅन ने इसकी भविष्यवाणी एक ट्वीट के जरिए की। उनका यह ट्वीट उस समय आया जब टूर्नामेंट के शुरू होने के 100 दिन बचे थे। यानि कि वाॅन ने 19 फरवरी को इसकी भविष्यवाणी की। उन्होंने यह भी बताया कि इंग्लैंड किस टीम को हराकर चैंपियन बनेगी। वाॅन ने ट्वीट करते लिखा- 100 दिन रह गए हैं इंग्लैंड को विश्व कप का खिताब जीतने में। वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीम पहुंचेगी लेकिन विश्व विजेता इंग्लैंड की टीम बनेगी।

3 बार खिताब जीतने से चूकी है इंग्लैंड

3 बार खिताब जीतने से चूकी है इंग्लैंड

बता दें कि इंग्लैंड तीन बार खिताब जीतने से चूकी है। 1979 में उन्हें विंडीज से, 1987 में आस्ट्रेलिया से तो 1992 में पाकिस्तान के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार वह वनडे रैंकिंग की नंबर वन टीम है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या इस बार इंग्लैंड अपनी धरती पर सभी विरोधी टीमों का सामना करते हुए खिताब पर कब्जा कर पाएगी या नहीं। अगर इंग्लैंड जीत जाता है तो फिर वाॅन की इस भविष्यवाणी को कभी भी नहीं भूलाया जा सकेगा।

भारत-इंग्लैंड में है टक्कर

भारत-इंग्लैंड में है टक्कर

क्रिकेट जगत के कई महान क्रिकेटरों ने माना है कि इस बार विश्व कप खिताब के लिए भारत-इंग्लैंड के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। सुनील गावस्कर, हरभजन सिंह, साैरव गांंगुली भी इस बात को मान चुके हैं। माैजूदा समय में यह दोनों टीमें अच्छी फाॅर्म में गुजर रही हैं। वहीं विराट एंड कंपनी में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का पासा बदलने में दम रखते हैं। इस बार श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमें कमजोर सी नजर आती हैं।

Story first published: Thursday, February 21, 2019, 18:15 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+