माइकल वाॅन ने लगाई शाकिब की क्लास, कहा- इससे कोई सहानुभूति नहीं
नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के आलराउंडर शाकिब अल हसन उस दाैर में गुजरते नजर आ रहे हैं जहां से निकलने के बावजूद भी खिलाड़ी को उसकी करतूत से कोसा जाता है। शाकिब पर आईसीसी ने 2 साल का बैन लगा दिया, यानी कि ये खिलाड़ी अब टीम से बाहर ही रहेगा। शाकिब पर ICC द्वारा धारा 2.4.4 के तहत प्रतिबंध लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आईपीएल के साथ पेश की गई तीन संदिग्ध भारतीय सट्टेबाजों के बारे में जानकारी देने में विफल रहने के लिए शाकिब पर दो साल का प्रतिबंध लगाया। एक तरह जहां बांग्लादेश टीम सदमे में है तो वहीं कुछ दिग्गज क्रिकेटर 32 साल के शाकिब के रैवेये पर सवाल उठा रहे हैं। किसने क्या कहा, आइए जानें-
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'शाकिब अल हसन से कोई सहानुभूति नहीं. बिलकुल भी नहीं। इस समय में जब खिलाड़ियों को हर समय बताया जाता है कि वे क्या कर सकते हैं क्या नहीं और क्या चीज उन्हें तुरंत रिपोर्ट करनी चाहिए। दो साल का समय क्या काफी नहीं है? क्या इसे और लंबा होना चाहिए था।' उन्होंने कहा, 'भ्रष्टाचार को मैं बिल्कुल भी सहन नहीं कर सकता। माइकल वॉन ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि आप किस टीम के लिये खेलते हो। इन दिनों खिलाड़ी बखूबी जानते हैं कि वे क्या कर सकते हैं और क्या नहीं. वे यह भी जानते हैं कि अगर उन्हें नतीजों के बारे में नहीं पता तो भी उन्हें किसी भी चीज को रिपोर्ट करना होगा।
वहीं पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोंस इस बात को नहीं समझ पा रहे कि शाकिब ने इन पेशकश की रिपोर्ट क्यों नहीं की।उन्होंने लिखा, 'कितनी दफा इन खिलाड़ियों को (इन चीजों के संबंध में) भाषण दिया जाता है? हर टी20 और टी10 मैच या फिर अन्य टूर्नामेंट से पहले आईसीसी और एसीयू के अधिकारी उन्हें बताते हैं।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भी शाकिब पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कोई भी खेल से बड़ा नहीं है। शाकिब इस समय दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर हैं. राजा ने लिखा, 'इसलिए शाकिब अल हसन का प्रतिबंध उन सभी खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए सबक है। अगर आप खेल का अनादर करते हो और निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल की उपेक्षा कर खेल से बड़े बनने की कोशिश करते हो तो नीचे गिरने के लिए तैयार रहो। दुखद।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
