Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दुनिया में सिर्फ एक ही टीम है, जो ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हरा सकती है : माइकल वाॅन

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार लाजवाब प्रदर्शन करती जा रही है। माैजूदा समय उनके घर न्यूजीलैंड टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आई हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में न्यूजीलैंड पर जीत भी हासिल कर ली। कंगारूओं ने इस साल अपने घर कोई भी मैच नहीं गंवाया है। उन्होंने 5 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 4 में जीत दर्ज की तो 1 मैच ड्रा पर समाप्त रहा। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए उस टीम का नाम बताया जो ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में मात दे सकती है।

ऑस्ट्रेलिया की फाॅर्म को देखते हुए वाॅन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''दुनिया में सिर्फ एक ही टीम है, जो ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हरा सकती है। वह भारतीय टीम है और कोई नहीं।'' वाॅन का ऐसा मानना सही भी है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को पिछली बार भारतीय टीम ने ही दिसंबर 2018 में मेलबर्न टेस्ट में 137 रन से धूल चटाई थी। तब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 4 टेस्ट की सीरीज में 2-1 से पस्त किया था।

हालांकि वाॅन की बात से न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर ब्रैंडन मैकुलम सहमत नहीं हुए। उनका मानना है कि न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट में कंगारूओं को हरा देगी। उन्होंने वॉन को जवाब देते हुए लिखा- आप कुछ जल्दी ही भविष्यवाणी कर रहे है वॉन? ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड के लिए वापसी करेंगे और यह फायदेमंद भी होगा। सीरीज का पहला मैच जरूर ऑस्ट्रेलिया जीत जाएगा, लेकिन न्यूजीलैंड अगले मैचों में वापसी करेगा। शायद वक्त बता देगा।''

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को पर्थ स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी को 171 रन पर समेटकर 296 रन से मैच अपने नाम कर लिया था। यह कंगारूओं की न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

Story first published: Monday, December 16, 2019, 11:47 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+