सिडनी। मौजूदा विश्वकप विजेता टीम इंडिया के समर्थन में एक के बाद एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आते जा रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माईकल वॉन ने कहा कि विश्वकप सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों के जीतने की की 50-50 संभावना है। लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया को धोनी फैक्टर नहीं भूलना चाहिए।
धोनी की अविश्वसनीय क्षमता का समर्थन करते हुए वॉन ने कहा कि धोनी के अंदर एक विशेष बात है, उन्हें पता है कि विश्व कप कैसे जीते जाते हैं और इसका फायदा टीम इंडिया को मिलेगा। वॉन ने कहा कि भारत के पास ताकत और काबिलियत दोनों है।
वॉन ने कहा कि सिडनी का मैदान भारतीय गेंदबाजों को मदद करेगा। इस मैदान पर धीमी गति के गेंदबाजों और स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अश्विन इसम मैच में अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।