For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का यह बयान चुभ सकता है विराट कोहली को

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन के लीग मैच आज खत्म हो जाएंगे। आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आखिरी लीग मैच खेला जएगा। इस मैच में अगर हैदराबाद की टीम हार जाती है तो वह आईपीएल से बाहर हो जाएगी, लेकिन अगर हैदराबाद की टीम जीतती है तो केकेआर बाहर हो जाएगी। प्लेऑफ के लिए पहले ही तीन टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। नंबर एक पर मुंबई इंडियंस, दूसरे पायदान पर दिल्ली और चौथे स्थान पर आरसीबी की टीम है। ऐसे में माना जा रहा है कि इनमे से कोई भी टीम आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सकती है। लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का मानना है कि आरसीबी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकती है।

लगातार तीन मैच नहीं जीत सकती आरसीबी
माइकल वॉन का मानना है कि कोहली की टीम के पास वो क्षमता नहीं है कि वह अगले तीन मैच लगातार जीतकर आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सके। बता दें कि आरसीबी ने आजतक कोई भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में इस बार आरसीबी की टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह पहली बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम करे। लेकिन प्लेऑफ के मुकाबलों से पहले माइकल वॉन ने कहा कि आरसीबी आईपीएल का खिताब जीतने की रेस में नहीं है।

सीजन की शुरुआत से वॉन का है ये मानना
वॉन ने कहा कि क्या आरसीबी यह सीजन जीत सकती है, मैं आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से कह रहा हूं कि उनके पास कुल मिलाकर इतनी क्षमता नहीं है कि वह इस खिताब को अपने नाम कर सके। हालांकि वॉन ने कहा कि 2020 में कुछ भी संभव है, पूरी दुनिया पलट गई है ऐसे में कौन जाने क्या हो जाए। मुमकिन है कि विराट कोहली बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने लगे और मैच को जिता सके। वॉन का मानना है कि आरसीबी की टीम में पर्याप्त अनुभव की कमी है, लिहाजा लगातार तीन मैच जीतना आरसीबी के लिए मुश्किल है।

अनुभव की कमी
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि मैं टीमों को और उनके खिलाड़ियों को अलग-अलग देखता हूं। आरसीबी में ऐसे अनुभवी खिलाड़ियों की कमी है जो लगातार तीन मैचों में दबाव में प्रदर्शन कर सके और आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सके। मुझे लगता है कि आरसीबी के पक्ष में एक बात है वह यह कि उनके पास आक्रामक खेल खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

Story first published: Tuesday, November 3, 2020, 16:23 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+