For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल में माइकल वॉन के 3 स्टार खिलाड़ी, केवल 1 भारतीय का नाम है शामिल

नई दिल्लीः इस समय क्रिकेट जगत में दुनिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण के फाइनल मुकाबले का इंतजार बेसब्री से कर रही है। यह मैच टॉप की दो टीमों भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है और पहले से ही इसके बारे में काफी चर्चाएं शुरू हो चुकी है। यह मुकाबला इंग्लैंड की धरती पर होगा और अब इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड का सपोर्ट किया है। ऐसा नहीं है कि माइकल वॉन न्यूजीलैंड के पक्ष में है बल्कि उनका मत है की परिस्थितियों के हिसाब से कीवी टीम को अपने भारतीय समकक्ष के सामने फायदा मिलने जा रहा है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज जल्द ही शुरू होने जा रही है और कीवी खिलाड़ियों को भारतीयों की तुलना में इंग्लिश परिस्थितियों में ढलने का मौका बहुत अच्छे से मिल जाएगा।

कोहली, विलियमसन जैसे दिग्गजों का नाम नहीं लिया-

कोहली, विलियमसन जैसे दिग्गजों का नाम नहीं लिया-

माइकल वॉन ने यह बात कुछ समय पहले कही थी और अब उन्होंने एक और बात कही है जिसमें उन्होंने ऐसे तीन खिलाड़ियों का नाम लिया है जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। यह मैच साउथेंप्टन के ऐगस बाउल में होने जा रहा है और हैरानी की बात यह है माइकल वान ने इन तीन खिलाड़ियों में विराट कोहली, केन विलियमसन और रविचंद्रन अश्विन जैसे वरिष्ठ दिग्गजों का नाम नहीं लिया बल्कि उन्होंने दो युवा खिलाड़ी और एक अनुभवी खिलाड़ी को शामिल किया है। माइकल ने क्रिक्ट्रैकर से बात करते हुए बताया कि पहला नाम काइल जेमिसन का आता है क्योंकि उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट कैरियर की शुरुआत बहुत अच्छी की थी।

'हरभजन ने 2011-12 में मुझसे ये कहा था', भारतीय पेसर तब से कर रहा है इस बात को फॉलो

भारतीय में केवल ऋषभ पंत का नाम-

भारतीय में केवल ऋषभ पंत का नाम-

वॉन ने कहा, "अगला नाम ऋषभ पंत का है क्योंकि वह वर्ल्ड स्टार खिलाड़ी हैं। वे पिछले कुछ महीनों में अविश्वसनीय रहे हैं खासकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तीसरा खिलाड़ी होगा बीजे वाटलिंग क्योंकि वे न्यूजीलैंड क्रिकेट के बहुत जबरदस्त सेवक रहे हैं"।

यह तीन चुनाव काफी अच्छे हैं क्योंकि ऋषभ पंत वाकई में पिछले 7 महीनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तहलका मचा रहे हैं जबकि काइल जैमिसन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अगली बड़ी चीज बताया जा रहा है। आप भले ही इस तथ्य पर बात करें कि आईपीएल या T20 मुकाबलों में लंबे कद का यह खिलाड़ी पिटता है लेकिन टेस्ट स्तर पर इस खिलाड़ी ने बहुत ज्यादा अच्छे संकेत दिए हैं।

काइल जैमिसन, बीजे वाटलिंग पर नजर-

काइल जैमिसन, बीजे वाटलिंग पर नजर-

सच तो यह है जैमिसन ने अपने दूसरे ही में टेस्ट मैच में 5 विकेट हासिल कर लिए थे जिसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल था। वही वॉटलिंग की बात करें तो वह न्यूजीलैंड के लिए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद रिटायर होने जा रहे हैं ऐसे में वे तय करना चाहेंगे कि उनकी विदाई चमकदार हो। अपनी आने वाली गर्मियों में इंग्लैंड की टीम द हंड्रेड नाम की घरेलू लीग भी खेलेगी जिसकी भविष्यवाणी करते हुए वॉन ने कहा कि यह जबरदस्त सफलता पाएगी। माइकल को लगता है कि इस लीग का फॉर्मेट काफी तरोताजा है जिसके चलते इसको काफी लोग देखने जा रहे हैं। वॉन ने यह भी कहा कि द हंड्रेड विश्व क्रिकेट में अगली बड़ी चीज साबित होने जा रही है।

Story first published: Saturday, May 29, 2021, 9:43 [IST]
Other articles published on May 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+