For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

देश की बजाए IPL खेलने वाले खिलाड़ियों को अलविदा कह देना चाहिए: माइकल वॉन



नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से अपील की है कि वह अपनी ताकत को समझे और उन खिलाड़ियों को अलविदा कहे जो देश के लिए खेलने की बजाए आईपीएल में खेलने को प्राथमिकता देते हैं। द टेलीग्राफ में लिखे कॉलम में माइकल वॉन ने ने ईसीबी के डायरेक्टर एश्ले जाइल्स के इंटरव्यू का हवाला दिया है, जिसमे उन्होंने कहा है कि खिलाड़ी देश के लिए खेलने की बजाए आईपीएल को वरीयता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईसीबी को इन खिलाड़ियों को सिरे से खारिज कर देना चाहिए, अगर ये समय पर वापसी नहीं करते हैं।

माइकल वॉन ने कहा कि ईसीबी खुद को पंगु समझ रहा है और उसे लगता है कि खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को आईपीएल के लिए तोड़ देंगे। एश्ले जाइल्स ने बीबीसी पर कहा कि इंग्लैंड आईपीएल की वजह से खिलाड़ियों के पीछे नहीं पड़ना चाहता है क्योंकि लंबे समय की बात करें तो हम अपने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खो सकते हैं। माइकल वॉन ने कहा कि मुझे लगता है कि यह गलत संदेश भेजा जा रहा है। अगर इंग्लैंड के खिलाड़ी जिनकी उम्र 26-27 वर्ष है, वो मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि वह इंग्लैंड की बजाए आईपीएल की टीम से खेलना चाहते हैं तो मैं उनसे कहूंगा जाइए, टाटा, गुडबाय। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि एक या दो साल बाद तुम वापस आओगे और मेरा दरवाजा खटखटाओगे।

वॉन ने कहा कि अगर इंग्लैंड सच में यह चाहता है कि यह ना हो और खिलाड़ी टीम से दूर ना जाएं तो वो अपने बेहतरीन खिलाड़ियों को 2-3 साल का कॉन्ट्रैक्ट दे। उच्च स्तरीय खेल यही है कि आप अपने उम्दा खिलाड़ियों का खयाल रखें, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स को एक साल से अधिक का कॉन्ट्रैक्ट दीजिए। इस तरह से आप उन्हें अपने साथ जोड़े रह सकते हैं। या फिर उनके साथ 12 महीने की भी डील की जा सकती है। अगर ऐसे हालात हो जाए कि खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दे और वो भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए तो क्रिकेट का भी हश्र फुटबॉल की तरह होगा और तब इंटरनेशनल क्रिकेट को गुडबाय करने का समय होगा।

Story first published: Sunday, April 4, 2021, 7:35 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+