For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माइकल वॉन ने इंग्लैंड को लताड़ा, बोले- ये टीम ऑस्ट्रेलिया में एशेज नहीं जीत सकती

नई दिल्लीः पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन इंग्लैंड क्रिकेट टीम से नाखुश हैं और इस समय इसकी वजह बना है रूट एंड कंपनी का लगातार घटिया प्रदर्शन। इंग्लैंड अपनी ही जमीन पर न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज हारने की स्थिति में पहुंच चुका है और इसके बाद वह भारत के साथ घटे हुए मनोबल से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा।

वॉन ने कहा है कि इंग्लैंड के इस साल ऑस्ट्रेलिया में एशेज ट्रॉफी जीतने के कोई चांस नहीं हैं। उन्होंने बीसीसी टेस्ट मैच स्पेशल पर बात करते हुए कहा, उनके पास अब एशेज से पहले अपनी बैटिंग को सुलझाने के लिए पांच टेस्ट मैच बचे हैं। वे इस घटिया बैटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया में नहीं जा सकते। उनके पास जीत का तब कोई मौका नहीं होगा। यह लचर बैटिंग क्रम है अब हमको नए खिलाड़ियों को तलाशना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि मौजूद बल्लेबाज सस्ते में आउट हो रहे हैं।

वॉन आगे कहते हैं कि इंग्लैंड का पतन तब से जारी है जब से उन्होंने भारत में पहला टेस्ट मैच जीता था क्योंकि उसके बाद वे बाकी के तीनों टेस्ट मुकाबले हार गए थे। उन्होंने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि इंग्लैंड इतनी अच्छी बढ़िया टीम नहीं है जो ऐसी भूल करके आगे बढ़ सके।

जहां तक इंग्लैंड के न्यूजीलैंड मुकाबले की बात है तो कीवी टीम जीत की औपचारिकता महज पूरी कर रही है। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 303 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की बैटिंग 388 रनों पर आउट हुई और फिर उन्होंने अंग्रेजों को 122 रनों पर ढेर कर दिया है। अब जीत महज औपचारिकता बची है। केवल स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी इंग्लैंड के लिए अच्छी बात है जिन्होंने खबर लिखने तक मैच में 5 विकेट ले लिए थे और कर्टनी वॉल्श का मुश्किल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था।

अब एक लंबा गैप होगा जिसके बाद अगस्त के पहले सप्ताह में इंग्लिश टीम भारतीय टीम के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड को सबसे महत्वपूर्ण एशेज साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलनी है। इससे पहली एशेज 2-2 से ड्रा रही थी और कंगारू ट्रॉफी बरकरार रखने में कामयाब रहे थे।

Story first published: Sunday, June 13, 2021, 16:14 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+