For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के बचे हुए मैच कराने का माइकल वॉन ने दिया ये हल

नई दिल्ली। देश में कोरोना के चलते आईपीएल के इस सीजन को बीच में ही सस्पेंड करना पड़ा, ऐसे में बीसीसीआई के सामने मुश्किल चुनौती यह है कि आखिर कैसे बाकी के मैचों का आयोजन किया जाए। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने ईसीबी से अपील की थी है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बदलाव किया जाए, हालांकि ईसीबी ने इससे इनकार किया है। लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बीसीसीआई की समस्या के हल के लिए एक सुझाव दिया है।

माइकल वॉन ने सुझाव दिया है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया जाए और इस दौरान आईपीएल के बचे हुए मैचों का आयोजन कराया जाए। बता दें कि 4 मई को आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया था। पहले हाफ में आईपीएल के 29 मैच ही कराए जा सके जबकि 31 मैच अभी भी बाकी हैं। ऐसे में भारत के यूके के दौरे के चलते बीसीसीआई के सामने आईपीएल के बाकी के मैचों का आयोजन चुनौती बना हुआ है। दरअसल 18 जून को भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी और अगस्त में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज लेकिन कोरोना के चलते बाकी के बीच के समय में सफर करना और क्वारेंटीन की अवधि को पूरा करना आसान नहीं है।

ऐसे में इन तमाम दुविधाओं के बीच माइकल वॉन ने सुझाव दिया है कि इसका सबसे साधारण हल यह है कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज को एक हफ्ते पहले कराया जाएगा, ऐसे में कोई भी इंग्लैंड का खिलाड़ी 100 नहीं खेलेगा और बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों को 100 में खेलने की अनुमति दे। इसके बाद आईपीएल के मैचों का आयोजन कराया जा सकता है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि तमाम सुझाव और विकल्प के बीच बीसीसीआई कैसे बचे हुए आईपीएल मैचों का आयोजन कराता है।

Story first published: Friday, May 21, 2021, 15:13 [IST]
Other articles published on May 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+