नटराजन के कोरोना पॉजिटिव होने पर माइकल वॉन ने फिर साधा निशाना, कहा- अब क्या IPL कैंसिल होगा

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कोरोना वायरस के खतरे के चलते पूरा नहीं हो सका और फिलहाल इसको लेकर बीसीसीआई और ईसीबी के बीच इसको लेकर विवाद जारी है। जहां बीसीसीआई मैच को रिशेड्यूल कराना चाह रहा है तो वहीं पर ईसीबी भारतीय टीम के खेलने से मना करने की बात कहते हुए इसका नतीजा अपने पक्ष में कराना चाहता है। इसको लेकर मामला फिलहाल आईसीसी के पास है, लेकिन इंग्लैंड के कई दिग्गज खिलाड़ी मैच न खेलने के पीछे आईपीएल को दोष दे रहे हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बुधवार को एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग पर निशाना साधा है। दरअसल बुधवार को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, जिसके चलते नटराजन के अलावा टीम के 6 सदस्यों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

और पढ़ें: अब क्रिकेट में नहीं इस्तेमाल किया जायेगा 'बैट्समैन' टर्म, जानें क्यों एमसीसी ने बदला यह नियम

माइकल वॉन इंग्लैंड के उन दिग्गजों में शामिल रहे हैं जिन्होंने मैनचेस्टर टेस्ट कैंसिल होने के पीछे आईपीएल को दोष दिया था और अब एक बार से जब आईपीएल के खेमे में कोरोना मामला आया तो उन्होंने आईपीएल को लेकर निशाना साधा।

माइकल वॉन ने अपने ट्विटर पर लिखा,'चलिये देखते हैं कि क्या अब आईपीएल को कैंसिल किया जायेगा जैसे कि आखिरी टेस्ट मैच को किया गया था, मेरी गारंटी है कि ऐसा नहीं किया जायेगा।' माइकल वॉन ने यह ट्वीट क्रिकबज की स्टोरी को रिप्लाई करते हुए लिखा जिसमें नटराजन के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी गई थी।

और पढ़ें: IPL 2021: पंजाब किंग्स की जीत में थर्ड अंपायर बन रहा है बाधा, 3 मौके जब तकनीक के चलते मिली हार

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने इसको लेकर जो आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी की है उसके अनुसार नटराजन के पॉजिटिव पाये जाने के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें वो नेगेटिव पाये गये हैं इसके चलते मैच को तय समयानुसार कराया जायेगा, जबकि नटराजन के संपर्क में आये 6 सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

आपको बता दें कि जिन 6 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है जिसमें विजय कुमार (टीम मैनेजर), श्याम सुंदर (फिजियोथेरपिस्ट), तुषार खेडकर (लॉजिस्टिक्स मैनेजर) और पेरियासामी गणेशन (नेट बॉलर) का नाम शामिल है। यह देखने वाला होगा कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में आया कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला किस तरह से टूर्नामेंट को प्रभावित करता है।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 21:12 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+