For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'यह पागलपन की परिभाषा है', माइकल वॉन ने दिया इंग्लैंड को एक सुझाव

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिबली के शुरुआती संयोजन की कड़ी आलोचना की है और एक बदलाव का सुझाव दिया है। मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड की बल्लेबाजी इकाई की काफी चर्चा हुई है। कप्तान जो रूट के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं खेल पाया है। वॉन ने कहा है कि लॉर्ड्स में भारत से हार के बाद इंग्लैंड को टेस्ट में अपने सलामी बल्लेबाज के रूप में रोरी बर्न्स और डोम सिबली से आगे देखना होगा।

हसीब हमीद को लगभग पांच साल बाद इंग्लैंड इलेवन में वापस लाया गया था, लेकिन वह भी लॉर्ड्स में फीके लग रहे थे। उन्होंने पहली में खाता भी नहीं खोला और दूसरी पारी में 45 गेंद में 9 रन की पारी खेली। वॉन ने हालांकि नॉटिंघमशायर के युवा खिलाड़ी को ओपनिंग में भेजने की सलाह दी। इसके वॉन ने सुझाव दिया कि डेविड मालन को लाया जाना चाहिए। मालन ने पहले 15 टेस्ट खेले थे और 27 की औसत से 724 रन बनाए थे। पूर्व कप्तान ने तर्क दिया कि उनका अनुभव महत्वपूर्ण हो सकता है।

वॉन ने द टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में लिखा, "मुझे थोड़ा अनुभवी वाला चाहिए। मैं डेविड मालन को नंबर तीन पर देखना चाहता हूं। इंग्लैंड इस साल 10 डक के बाद रोरी बर्न्स-डोम सिबली की ओपनिंग साझेदारी के साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। यह पागलपन की परिभाषा है। यह काम नहीं करता है।"

वॉन ने आगे कहा कि इंग्लैंड टीम को भारत के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों में कुछ बदलाब की जरूरत है। उन्होंने उल्लेख किया कि दिसंबर में एशेज खेलने से पहले यह आखिरी तीन मैच होंगे इसलिए यह किसी को परखने का समय है। उन्होंने यह भी बताया कि बर्न्स-सिबली की शुरुआती साझेदारी बेहद खराब रही है। उन्होंने रहा, "कुल मिलाकर, इस साल उनकी 37 प्रतिशत साझेदारी दूसरे ओवर से आगे नहीं बढ़ी है। यह चौंका देने वाला है। आप इसे जारी नहीं रख सकते और इंग्लैंड इसे जानता है। मैं हमीद को ओपनिंग करने के लिए सही जगह दूंगा। इंग्लैंड को अब थोड़े से मजबूत होने की जरूरत है। उनके पास भारत के खिलाफ तीन मैच हैं और फिर सीधे एशेज सीरीज में दिखेंगे।''

Story first published: Tuesday, August 17, 2021, 22:33 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+