नई दिल्ली। इस वक्त पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है , इस मैच के तीसरे दिन पाकिस्तानी बॉलर वहाब रियाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे, वजह उनकी बॉलिंग नहीं बल्कि सिली मिस्टेक थी।जिसके कारण वो मैदान पर जहां कप्तान सरफराज अहमद के गुस्से का कारण बने वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना का केंद्र बने।
पांच बार रन-अप लेने के बाद भी गेंद नहीं डाली
हुआ यूं कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने श्रीलंका की पहली पारी में अपने 69वें ओवर के दौरान रियाज ने एक-दो नहीं बल्कि पांच बार रन-अप लेने के बाद भी गेंद नहीं डाली, वो बार-बार पिच तक आते और फिर रूक जाते, जिसे देखकर कप्तान साहब तो क्रोधित हो गए लेकिन कोच मिकी ऑर्थर को हंसी आ गई। हालांकि रियाज ने काफी अच्छी बॉलिंग की और उन्होंने टेस्ट के तीसरे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।
पाकिस्तान टीम 262 रनों पर ऑल आउट हो गई
आपको बता दें कि तीसरे दिन पाकिस्तान टीम 262 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल ने फॉलोऑन ना देकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 34 रन पर 5 विकेट खो गए थे। रियाज के 3 विकेटों के अलावा यासिर शाह और मोहम्मज अब्बास ने भी 1-1 विकेट लिया है। आपको बता दें कि साल 2015 में एडीलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में रिहाज हीरो बनकर उभरे थे, उन्होंने स्टार प्लेयर शेन वाटसन को काफी तंग किया था, उसी दौरान रमीज राजा ने कहा था कि भारतीय बॉलरों को वाहेब रियाज से सीखने की जरूरत है।
"@WahabViki misses his run-up " 5 Times" in a row
— Malik Hamid (@OfficialMalik10) October 7, 2017
Mickey Arthur's Reaction 😂😂😂😂@ZaynabWahabviki pic.twitter.com/vgbslgToT1