VIDEO : महिला क्रिकेटर के साथ हुआ बड़ा हादसा, जा सकती थी जान

नई दिल्ली। किसी क्रिकेट मैच के दाैरान खिलाड़ियों द्वारा चाैके-छक्के लगते देख फैंस खूब मनोरंजन करते हैं, लेकिन उन खिलाड़ियों के लिए यह खेल खेलना उतना आसान नहीं रहता जितना दिखता है। कई बार मैदान पर ऐसी घटनाएं भी देखने को मिलती हैं जो फैंस की सांसे तक थमा देती हैं। भला ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रहे फिलिप ह्यूज को काैन भूल सकता है जिनकी जान सीन अबॉट की एक मनहूस तेज बाउंसर ने ले ली थी। रविवार को एक ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर के साथ भयानक हादसा घटा। हादसा भी ऐसा कि चूक होती तो जान को खतरा भी हो सकता था।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वनडे मैच में रविवार को न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड के बीच मैच खेला गया, जिसमें न्यू साउथ वेल्स के तेज गेंदबाज मिक्की एडवर्ड्स अपनी ही गेंद पर जान बचाते दिखीं। हुआ कुछ ऐसा कि क्वींसलैंड के बल्लेबाज सैमुअल हीजलेट के उनकी गेंद पर शॉट लगाया। हीजलेट ने तेज शाॅट सीधा खेला, वहीं मिक्की जबतक खुद को संभालती गेंद उनकी तरफ आ चुकी थीं। गेंद मिक्की के सिर पर लगने वाली ही थी कि उन्होंने आगे झुकते हुए मुंह छुपाया और बाजू आगे कर दी। ऐसे में मिक्की सिर पर गेंद लगने से बच गईं लेकिन उनका हाथ तेज शाॅट का शिकार हो गया।

गेंद इतनी तेज रफ्तार में थी कि मिक्की के दाएं हाथ की हड्डी टूट गई। यह पल एक समय सबको डराने वाला था, क्योंकि हाल ही में एशेज दाैरान ऑस्ट्रेलिया के ही बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के गले पर बाउंसर लगा था जिस कारण वह एक मैच भी नहीं खेल सके थे। अगर मिक्की के सिर पर गेंद लगती तो कुछ भी हो सकता था। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि एडवार्ड्स ठीक हैं।

बता दें कि इस मैच में क्वीनलैंड्स ने न्यू साउथ वेल्स को आसानी से इस मुकाबले में मात दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू साउथ वेल्स ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए, जिसके जवाब में क्वीनसलैंड ने 12 गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। क्वीनसलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन हीजलेट ने 70 बनाए। उनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 67 रनों की पारी खेली।

Story first published: Monday, September 23, 2019, 12:00 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+