IPL 2019: आईपीएल में अनसोल्ड रहने वाला यह धाकड़ खिलाड़ी ले सकता है संन्यास
नई दिल्ली। आईपीएल के पहले सीजन में एक पारी नें क्रिकेट के इस प्रारूप को काफी ख्याति दिलाई। किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं रहा होगा टी20 का मुकाबला आगे चलकर इतना ज्यादा लोकप्रिया इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि यह दुनिया की सबसे आकर्षक और कामयाब लीग में से एक है। आईपीएल की शुरुआत के सीजन में पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम ने कोलकाता नाइट राइडर की ओर से खेलते हुए 158 रन की शानदार पारी खेली।
इस खिला़ड़ी के प्रशंसकोंं के लिए बुरी खबर यह है कि अब शायद यह खिलाड़ी संन्यास ले सकता है।आईपीएल के आगाज के 11 साल बाद बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम 2019 की ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए। आईपीएल के 11 सीजनों में खेलने वाले मैक्कुलम 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और बस आईपीएल में ही खेल रहे थे।
रेडिया स्पोर्ट्स से बात करते हुए मैक्कुलम ने खुद के ना चुने जाने पर निराश तो जताई साथ कहा कि, ' हर अच्छी चीज का एक अंत होता है। मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि कुछ किवी खिलाड़ियों को चुना गय। मैं उन्हें शुभकामना देना चाहता हूं।'आईपीएल में कुल 109 मुकाबले खेलने वाले मैक्कुलम ने कुल 2881 रन बनाए हैं और इस बार नीलामी में उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
