For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माइक हसी ने कहा, भारत में आने से डरेंगे विदेशी खिलाड़ी, कहीं और हो टी20 वर्ल्ड कप

Michael Hussey on T20I World Cup, says- 'Difficult' to play T20 World Cup in India'| Oneindia Sports

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने कहा है कि इस साल के अंत में भारत में टी 20 विश्व कप की मेजबानी करना बहुत मुश्किल होगा। हसी खुद भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए थे लेकिन अब वे रिकवर कर गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने से पहले हसी को भारत में दो सप्ताह के लिए खुद को क्वारेंटाइन करना पड़ा, वर्तमान में वह ऑस्ट्रेलिया में भी क्वारेंटाइन हैं। 45 वर्षीय ने कहा कि दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड भारत में मौजूदा कोविड -19 स्थिति के बीच अपनी टीमों को वहां भेजने में काफी घबराए हुए होंगे।

हसी ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, "मुझे लगता है कि भारत में उस टूर्नामेंट को खेलना मेरे लिए बहुत मुश्किल होगा।

"हम आईपीएल में आठ टीमों के बारे में बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि शायद इसी तरह की संख्या टी20 वर्ल्ड कप के लिए आएगी, शायद विदेशों से और टीमें आ रही हैं, और अधिक स्थान होंगे। जैसा कि मैंने पहले कहा था, अगर वे अलग-अलग शहरों में खेल रहे हैं, तो जोखिम बढ़ जाता है।"

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बाए हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें कुछ और देखना होगा, शायद संयुक्त अरब अमीरात या कहीं जगह जो विश्व टी 20 की मेजबानी कर सकता है। मुझे लगता है कि दुनिया भर में बहुत सारे क्रिकेट बोर्ड होंगे जो वर्ल्ड कप के लिए भारत वापस जाने को लेकर बहुत परेशान होंगे।

इस बीच, भारत में कोविड -19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर टी 20 विश्व कप के आयोजन पर संदेह के साथ, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 29 मई को एक विशेष आम बैठक बुलाई है। बैठक में असली मुद्दा विश्व कप की मेजबानी को लेकर ही होगा।

उम्मीद की जा रही है कि ICC भारत में कोविड -19 स्थिति के आधार पर कोई निर्णय ले सकता है, इसमें दो राय नहीं कि देश इस समय गंभीर हालत में है। आईपीएल 2021 के बायो-बबल के अंदर कई COVID-19 मामलों के बाद प्रतियोगिता को बीच में ही निलंबित करना पड़ा। अब बाकी बचे मैच को कराने के लिए इंग्लैंड या यूएई एक विकल्प के तौर पर देखें जा रहे हैं।

बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप इवेंट के लिए नौ स्थानों को शॉर्टलिस्ट किया था और वे अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई थे।

Story first published: Thursday, May 20, 2021, 12:18 [IST]
Other articles published on May 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+