For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एयर एंबुलेंस से चेन्नई जाएंगे माइक हसी, CSK के हर खिलाड़ी के लिए चार्टर प्लेन का इंतजाम

नई दिल्ली। कोरोना के चलते इंडियन प्रीमियर लीग के 14वे सीजन को आनन-फानन में बीसीसीआई ने बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया है, जिसके बाद खिलाड़ी वापस अपने घर लौट रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्य से चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी वापस अपने घर नहीं जा सकते हैं। दरअसल वह कोरोना संक्रमित हैं, लिहाजा उन्हें कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने तक भारत में ही रहना होगा। यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने माइकल हसी को एयर एंबुलेंस से दिल्ली से चेन्नई भेजने का फैसला लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी ने बताया कि माइकल हसी और लक्ष्मीपति बालाजी को एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा जाएगा।

एयर एंबुलेंस से चेन्नई पहुंचे माइक हसी और बालाजी

एयर एंबुलेंस से चेन्नई पहुंचे माइक हसी और बालाजी

चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी ने बताया कि चेन्नई में हमारे अच्छे कॉन्टैक्ट्स हैं लिहाजा यह फैसला लिया गया कि हसी और बालाजी को एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा जाए और इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि अगर जरूरत पड़े तो हमारे पास जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो। सौभाग्य से दोनों के अंदर कोरोना के किसी भी तरह के लक्षण नहीं दिख रहे हैं और दोनों रिकवर हो रहे हैं। लेकिन हां हसी को रिपोर्ट निगेटिव आने तक इंतजार करना होगा इसके बाद ही वह भारत से बाहर जा पाएंगे। हम उनके लिए चार्टर प्लेन का इंतजाम करेंगे जब भी वह उड़ान भरने के लिए सुरक्षित होंगे।

 धोनी चार्टर प्लेन से जाएंगे घर

धोनी चार्टर प्लेन से जाएंगे घर

वहीं कप्तान धोनी के के बारे में चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी ने बताया किवह आज दोपहर को चार्टर प्लेन से घर जाएंगे। यह फ्लाइट दिल्ली से रांची जाएगी और वहां से हैदराबाद जाएगी। धोनी ने साफ किया था कि वह जबतक उनकी टीम केसभी सदस्य वापस घर नहीं चले जाते हैं वह दिल्ली के बबल को नहीं छोड़ेंगे। बाकी विदेशी खिलाड़ियों के बारे में सीएसके के अधिकारी ने बताया कि चार्टर फ्लाइट का इंतजाम कर दिया गया है, क्योंकि खिलाड़ियों को इंतजार कराने का कोई मतलब नहीं था। खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी वरीयता है और हमने सभी खिलाड़ियों के लिए चार्टर प्लेन का इंतजाम किया है। हम चाहते हैं कि हर कोई जल्द से जल्द सुरक्षित अपने घर पहुंचे।

हर किसी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: जय शाह

हर किसी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: जय शाह

आईपीएल में शामिल हर किसी की सुरक्षा को लेकर बीसीसीआई ने खुले तौर पर कहा है कि उनकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि बीसीसीआई और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने सर्वसम्मित से फैसला लिया है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है। हम किसी भी खिलाड़ी , आईपीएल में शामिल किसी भी व्यक्ति, कर्मचारी, ग्राउंड्समैन, मैच पदाधिकारियों की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करना चाहते हैं। बता दें कि मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट कीपर रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया था। इससे पहले केकेआर के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

Story first published: Thursday, May 6, 2021, 13:18 [IST]
Other articles published on May 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+