Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस ओपनर को अपनी पत्नी जैसा समझते हैं शिखर धवन, बोले- वो बेहद प्यारा शख्स है

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण कई देशों में लाॅकडाउन किया हुआ है। सभी लोग महामारी का शिकार होने से बचने के लिए घरों में कैद रहकर खुद को सुरक्षित रह रहे हैं। वहीं क्रिकेटर्स अपने फैंस से बने रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कोई इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपने करियर से जुड़े किस्से शेयर कर रहा है तो कोई अपनी फेवरेट टीम चुन रगा है। रविचंद्रन के नए चैट शो 'फ्रीव्लिंग' में शिखर धवन पहुंचे और कई मजेदार बातें शेयर कीं।

मुरली विजय का किया जिक्र

मुरली विजय का किया जिक्र

इंस्टाग्राम लाइव चैट शो में शिखर धवन ने मुरली विजय के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर बात की। इस दौरान धवन ने खुलासा किया कि वह तमिलनाडु के इस बल्लेबाज को बताना चाहते हैं कि वह उनकी पत्नी की तरह व्यवहार करते हैं। धवन ने कहा कि वह और विजय के बीच बल्लेबाजी के दौरान पिच पर कई बार बहुत हो चुकी है, लेकिन वह जल्दी और आसानी से इसे निपटा भी लेते थे। उन्होंने कहा कि इस बहस का असर उन्होंने कभी भी अपनी दोस्ती पर नहीं आने दिया।

बताया प्यारा शख्स

बताया प्यारा शख्स

शिखर धवन ने कहा, ''वह फील्ड के बाहर और अंदर दोनों ही जगह बेहद प्यारा शख्स है। मैं उन्हें बहुत करीब से जानता हूं। वह एक खूबसूरत आत्मा है। हर चीज के लिए वह 'ऐसा नहीं', 'वैसा नहीं' जैसा है। मैं एक बिंदास' किरदार हूं।''

मुरली के साथ ओपनिंग करना है पसंद

मुरली के साथ ओपनिंग करना है पसंद

धवन ने आगे कहा, ''मैं उनसे कहूंगा कि तुम मेरी पत्नी की तरह हो। कभी-कभी, जब हम एक रन नहीं लेते हैं तो हमारे बीच बहस हो जाती थी, लेकिन यह जल्द ही हल भी हो जाता था। और उसे समझना बहुत मुश्किल है। आपको उसे समझने के लिए एक शांत दिमाग और धैर्य रखने की आवश्यकता है, लेकिन वह एक प्यारा शख्स है। मुझे उनके साथ ओपनिंग करना पसंद हैं। हमने देश के लिए काफी अच्छा किया है। हम अब भी काफी अच्छे दोस्त हैं। बेशक, मैं उनके साथ समय बिताने और उनके साथ खूब हंसने के बारे में सोच रहा हूं।''

Story first published: Tuesday, May 26, 2020, 15:28 [IST]
Other articles published on May 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+