Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहम्मद युसूफ ने बताए माैजूदा समय के अपने फेरवेट 4 बल्लेबाजों के नाम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाॅकडाउन होने से कई देशों के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल है। इस संक्रमण महामारी से दुनियाभर में करीब 35 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं जिसमें 2.44 लाख लोग जान भी गंवा बैठे हैं। खेल जगत भी ठप पड़ा हुआ है। ऐसे में सभी खिलाड़ी घरों में रहकर खुद को सुरक्षित रख रहे हैं। भले ही मैच ना हो रहे हों, लेकिन बावजूद इसके खिलाड़ी सोशल मीडिया से बने हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ ने अब अपने फैन्स के सवालों का जवाब देते हुए मौजूदा समय के फैब फोर का नाम बताया है।

एक फैन ने उनसे मौजूदा समय के फैब फोर के बारें में पूछा। जिसका जवाब देते हुए पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद युसूफ ने विराट कोहली, बाबर आजम, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन का नाम लिया। इस बीच उन्होंने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और शानदार बल्लेबाज जो रूट को शामिल नहीं किया।

फैब फोर का ये विचार बहुत पहले से चल रहा है। जब कुछ समय पहले की बात होती थी तो उसमें विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन के साथ जो रूट का नाम आता था। लेकिन पिछले कुछ समय से जो रूट अपने लय में नहीं नजर आए हैं। या कह सकते हैं की आक्रामक बल्लेबाजो के बीच में उनकी पारी को बड़ा महत्व नहीं मिल रहा है।

पूर्व दिग्गज मोहम्मद युसूफ की तरह ही कई खिलाड़ी जिसके कारण मौजूदा समय में शानदार खेल दिखा रहे पाकिस्तान के युवा बाबर आजम को इसी लिस्ट का खिलाड़ी बता रहे हैं। हालांकि यदि उनके लय को देखा जाए तो ये गलत नहीं होगा। बाबर आजम जल्द ही उस लिस्ट का हिस्सा है, जिनका सीमित ओवर क्रिकेट के साथ टेस्ट में भी अच्छा रिकॉर्ड है।

एक समय पाकिस्तान टीम के कप्तान भी रहे चुके मोहम्मद युसूफ ने अपनी टीम के लिए 90 टेस्ट मैच में 52.29 के औसत से 7530 रन बनाए थे, जबकि 288 एकदिवसीय मैच में उन्होंने 41.72 के औसत से 9720 रन बनाए थे। इसके साथ ही उन्होंने 3 टी20 मैच भी पाकिस्तान के लिए खेले।

Story first published: Monday, May 4, 2020, 17:25 [IST]
Other articles published on May 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+