Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'क्लीन बोल्ड' हो गया बल्लेबाज, फिर भी नहीं लाैटा पवेलियन, देखें वीडियो

नई दिल्ली। क्रीज पर जब बल्लेबाज बल्ला घूमाने के लिए खड़ा होता है तो गेंदबाज के दिमाग में उसे आउट करने के तरीके तैयार होने शुरू हो जाते हैं। हालांकि, कई बार गेंदबाज बल्लेबाज को कैच आउट करवाकर या फिर 'क्लीन बोल्ड' कर पवेलियन में भेजने के लिए कामयाब भी हो जाते हैं लेकिन इस दाैरान वह ऐसी गलती कर जाते हैं जिस कारण बल्लेबाज पवेलियन लाैटने से बच जाते हैं। आईपीएल टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में ऐसा वाक्या देखने को मिला जब बल्लेबाज 'क्लीन बोल्ड' हो गया लेकिन फिर भी पवेलियन नहीं लाैटा।

दरअसल, यह वाक्या किंग्स इलेवन पंजाब व राजस्थान राॅयल्स के बीच मोहाली में हुए मैच के दाैरान देखने को मिला। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की। जब उनकी पारी का 17वां ओवर आया तो डेविड मिलर बोल्ड होने के बावजूद भी बच गए। राजस्थान की तरफ से यह ओवर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फेंकने आए। ओवर की दूसरी गेंद पर आर्चर ने मिलर को बोल्ड कर स्टंप उड़ा दी। मिलर हताश दिखे कि तभी अंपायर ने नो बाॅल दे दी। आर्चर का पैर क्रीज से काफी बाहर निकल गया था जिस का मिलर आउट होने से बच गए। मिलर ने 27 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली।

बता दें कि पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने अच्छी शुरूआत की लेकिन अंतिम ओवरों में पंजाब के गेंदबाजों ने कमबैक करते हुए राजस्थान को 7 विकेट पर 170 रनों पर रोक दिया। इस तरह पंजाब ने 12 रन रहते मैच अपने नाम कर लिया। राजस्थान की यह 8 मैचों में छठी हार रही, जबकि पंजाब की 9 मैचों में पांचवीं जीत रही।

Story first published: Wednesday, April 17, 2019, 14:31 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+