पहले ही मैच में बरिंदर सरन को करना पड़ा स्लेजिंग का सामना
पर्थ। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही पहले मैच में भारत के तेज गेंदबाज बरिंदर सरन को स्लेजिंग का स्वाद चखना पड़ गया है। कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने सरन को इस बार निशाना बनाया।
किसान के बेटे बरिंदर सरन की किस्मत एक अखबार के एड ने बदल दी
जिस वक्त टीम इंडिया के 310 रनों के लक्ष्या का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम के महज 21 रन पर दो विकेट सरन ने गिरा दिया तो टीम दबाव में आ गयी थी। लेकिन इसके बाद स्टीव स्मिथ और जॉर्ज बेली की बेहतरीन साझेदारी ने टीम का स्कोर जीत की ओर पहुंचाया।
मैच के 45वें ओवर में कप्तान धोनी ने एक बार फिर से सरन को गेंद थमायी और इस बार पूरी तरह से सेट बल्लेबाज स्मिथ ने सरन को कुछ कहा। लेकिन जब अगली ही गेंद पर स्मिथ ने सरन की गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया तो स्मिथ एक बार फिर से सरन पर निशाना साधते हुए कुछ कहा।
हालांकि सरन ने इस मौके पर चुप्पी साधना ही बेहतर समझा लेकिन जब उन्होंने स्मिथ को 149 रन के स्कोर पर आउट किया तो सरन के चेहरे पर मुस्कान थी। गौरतलब है कि दोनों ही खिलाड़ी राजस्थान रॉयल टीम का हिस्सा थे और ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले स्मिथ ने सरन की तारीफ भी की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
