For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मिस्बाह बोले- भारत-इंग्लैंड के बीच हो सकता है विश्व कप का फाइनल, पाक को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर सभी की नजरें हैं। राउंड रॉबिन लीग के इस हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर दोनों देशों में उत्साह नजर आ रहा है। इस मैच के ठीक पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक का बड़ा बयान आया है। मिस्बाह उल हक ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कम नजर आ रही है क्योंकि इस टीम में निरंतरता का अभाव है।

मिस्बाह ने कहा कि भारतीय टीम निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दोनों मैच शानदार तरीके से जीत चुकी है। बता दें कि पाकिस्तान की टीम इस विश्प कप में तीन मैच में केवल एक ही जीत हासिल कर सकी है। उसे एक में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भारत और इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने की संभावना जताते हुए कहा कि ये दोनों टीमें पिछले कुछ समय से शानदार क्रिकेट खेल रही हैं और दोनों ही टीमों के प्रदर्शन में निरंतरता है।

मिस्बाह ने कहा कि केवल कागजों पर ही नहीं, ये दोनों टीमें मैदान पर भी मजबूत नजर आती हैं। मिस्बाह ने कहा कि इसके बाद आप अन्य टीमों को रख सकते हैं। लेकिन भारत और इंग्लैंड की टीम हर लिहाज से मजूबत नजर आती है। मिस्बाह ने कहा कि भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह अब तक अपराजेय है। बता दें कि भारतीय टीम ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से मात दी थी। रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार शतक जड़ा था। जबकि दूसरे मैच में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनों से जीत हासिल की थी।

पाकिस्तान की बात करें तो, पहले मैच में वेस्टइंडीज के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, पाकिस्तान ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को मात दी जबकि श्रीलंका के साथ उसका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। पाकिस्तान और भारत का विश्व कप में 16 जून को मुकाबला होगा। अब तक विश्व कप में भारत की टीम को पाकिस्तान कभी मात नहीं दे सका है। ऐसे में एक बार फिर दबाव पाक पर ही होगा।

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 16:02 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+