धोनी, गांगुली को पीछे छोड़ा, पाक कप्तान मिस्बाह बने 'नंबर वन'

By Rizwan

नई दिल्ली। वेस्ट इंडीज के साथ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 133 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही कप्तान मिस्बाह उल हक ने भारत के दो पूर्व कप्तानों को पछाड़ नंबर एक हो गए हैं।

पाकिस्तान ने अबु धाबी टेस्ट में वेस्ट इंडीज को हीरो रहे यासिर शाह के 10 विकेट की बदौलत जीत लिया। मैच के साथ-साथ पाकिस्तान ने 2-0 की बढ़त के साथ 3 मैच की सीरीज पर भी कब्जा कर लिया।

पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही पाकिस्तान की टीम के साथ मिस्बाह के लिए भी ये मैच यादगार बन गया है।

मिस्बाह ने बतौर कप्तान दस टेस्ट सीरीज जीत ली हैं। दस टेस्ट सीरीज जीतने वाले मिस्बाह एशिया के पहले कप्तान बन गए हैं।

धोनी और गांगुली ने जीती हैं 9-9 सीरीज

इससे पहले भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी 9-9 टेस्ट सीरीज के साथ संयुक्त रूप से नंबर वन थे। इस जीत के बाद मिस्बाह नंबर एक हो गए हैं।

धोनी और गांगुली के बाद पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा का नंबर आता है। दोनों ने बतौर कप्तान 8-8 टेस्ट सीरीज जीती हैं।

एशिया के सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में भी मिस्बाह अब धोनी के बाद नंबर दो पर आ पहुंचे हैं। धोनी के नाम पर 27 टेस्ट जीत हैं। मिस्बाह ने अब तक 24 मैच जीते है। सौरव गांगुली के नाम 21 जीत हैं और वो तीसरे नंबर पर हैं।

मिस्बाह ने इमरान खान की भी बराबरी की

पाकिस्तानी कप्तान के लिए वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत इस मायने में भी खास है कि मिस्बाह अब पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में शामिल हो गए हैं। कप्तानी के मामले में मिस्बाह ने मशहूर क्रिकेटर इमरान खान की भी बराबरी कर ली है।

मिस्बाह ने वेस्टइंडीज पर जीत के बाद कहा कि किसी भी मैच को जीतना खास होता है। 42 साल के पाक कप्तान ने कहा कि रिकॉर्ड को ध्यान में रखकर क्रिकेट नहीं खेला जाता लेकिन कोई रिकॉर्ड बने तो अच्छा लगता है। मिस्बाह ने 2010 में पाक की टेस्ट टीम की कमान संभाली थी।

Story first published: Wednesday, October 26, 2016, 4:46 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+