मिस्बाह उल हक ने बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, सोच कर भी हो रहे होंगे परेशान
ब्रिजटाउन। वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे आज तक कोई बल्लेबाज नहीं बना पाया और कभी बनाना भी नहीं चाहेगा। मिस्बाह टेस्ट क्रिकेट में तीन बार 99 का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज गए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 99 रन बनाकर नाबाद रहने के बाद अब ब्रिजटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी मिस्बाह शतक बनाने से महज एक रन से चूक गए और 99 रन पर आउट हुए। मिस्बाह के टेस्ट करियर में यह तीसरा मौका है, जब उन्होंने 99 रन का स्कोर बनाया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है। मिस्बाह सबसे पहले वर्ष 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 99 रन के स्कोर पर आउट हुए थे।
दुनिया में 79 बल्लेबाज 99 रन बनाकर आउट हुए या फिर नाबाद रहे हैं। माइकल आथर्रटन, ग्रेग ब्लैवेट, सर रिची रिचर्डसन, बॉयकॉट, साइमन कैटिच, सौरव गांगुली, सलीम मलिक, माइक स्मिथ और जॉन राइट ने दो-दो बार 99 रन का स्कोर अपने टेस्ट करियर में बनाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
