IPL: चौका बचाने के चक्कर में रविंद्र जडेजा की उतर गई पैंट
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान में कई बार दर्शकों को कुछ ऐसे मजेदार वाकये देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखकर उनकी हसीं नहीं रुकती। सोमवार को आईपीएल में गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच हुए मुकाबले के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब मैदान पर फील्डिंग करने के दौरान रविंद्र जडेजा के साथ एक मजेदार वाकये का शिकार हो गए।

चौका बचाने के चक्कर में उतरी पैंट
दरअसल मैच में रविंद्र जडेजा, अपना टीम गुजरात लायंस के लिए बाउंड्री पर फिल्डिंग कर रहे थे तभी बैट्समैन ने उनकी तरफ शॉट लगा दिया। दुनिया के बेहतरीन फिल्डरों में शुमार किए जाने वाले जडेजा, चौका रोकने के लिए गेंद की तरफ जोर से दौड़े, और बाउंड्री के पास गेंद को न रुकता देख जडेजा ने छंलाग दी। छलांग इतनी शानदार थी कि इस चक्कर में जडेजा की पैंट उतर गई, लेकिन उन्होंने बिना इसकी परवाह किए हिना गेंद को रोका और बॉलर के पास थ्रो कर टीम के लिए बहुमूल्य चार रन बचाए।

बेन स्टोक्स ने लगाया था शॉट
यह मजेदार वाकया बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी के दौरान हुआ जब स्टोक्स ने 19वें ओवर में थम्पी की गेंद पर जडेजा की तरफ जबरदस्त शॉट लगाया। लेकिन जडेजा ने बेहतरीन फिल्डिंग का प्रदर्शन करते हुए बाउंड्री पर गेंद रोक लिया जिससे स्टोक्स को चौके की जगह सिर्फ 2 रन से ही संतोष करना पड़ा।

जडेजा की बेहतरीन फिल्डिंग के बावजूद मैच हारी पुणे
जडेजा ने भले ही मैदान पर बेहतरीन फील्डिंग करते हुए टीम के लिए कई रन बचाए, लेकिन उसके बाबजूद वो अपनी टीम, गुजरात लायंस को पुणे सुपरजाएंट से हारने से नहीं बचा पाए। गुजरात लायंस के 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे सुपरजाएंट ने बेन स्टोक्स के बेहतरीन शतक की मदद से गुजरात को पांच विकेट से मैच हरा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications