मारिन से रियो का बदला ले पाएंगी सिंधु?
दिल्ली में खेले जा रहे इंडिया ओपन के फ़ाइनल में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु का मुकाबला रविवार को स्पेन की कैरोलीना मारिन से होगा.
इससे पहले शनिवार को रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरी सीड कोरिया की सुंग जी ह्यून को सेमीफ़ाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई.
सिंधु ने ह्यून को 21-18, 14-21, 21-14 से हराया.
दिल्ली के सिरीफोर्ट में सेमीफाइनल मुक़ाबला देखने के लिए कई दर्शक पहुंचे जो लगातार 'सिंधु सिंधु' और 'इंडिया इंडिया' के नारे लगाकर सिंधु की हौसलाअफ़ज़ाई करते रहे.
साइना को हराने में कुछ भी ख़ास नहीं था: सिंधु
सिंधु सेमीफाइनल में, साइना हारकर बाहर
फ़ाइनल में स्पेन की कैरोलीना से होने वाले मुक़ाबले पर सिंधु ने कहा, "दुबई फ़ाइनल में हम खेले थे जहां मैंने उन्हें हराया था, लेकिन पीबीएल में उन्होंने मुझे हरा दिया था. लेकिन इस बार खेल दिल्ली में है तो मेरे पास लोगों का सपोर्ट होगा. लेकिन ये नई परिस्थितियों में एक नया खेल होगा. वो भले ही मेरा खेल जानती हैं और मैं उनके खेल को जानती हूं, हम दोनों के अंदर ये भावना है कि हम एक-दूसरे से जीत सकते हैं, लेकिन इस बार नई रणनीति होगी, नया खेल होगा, तो जो उस दिन अच्छा खेलेगा वो ही जीतेगा."
इससे पहले शुक्रवार को पीवी सिंधु ने साइना नेहवाल को हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.
फिर शनिवार को सेमीफाइनल में सिंधु ने दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून को हराया.
अब फ़ाइनल में सिंधु का मुकाबला अपनी स्पेन की कैरोलिना मारिन से है.
इस फ़ाइनल मुकाबले में सिंधु मारिन को हराकर रियो ओलंपिक में मिली हार का बदला चुकाना चाहेंगी.
रियो ओलंपिक में फ़ाइनल में कैरोलिना मारिन से मिली हार के कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


