दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बताया डेल स्टेन विश्वकप में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं
नई दिल्ली। डेल स्टेन को 21 वी सदी का महानतम तेज गेंदबाज माना जाता है। पिछले कुछ समय से चोटों के चलते करियर में जूझते रहे स्टेन ने एक बार फिर से मैदान में दमदार वापसी की है। स्टेन ने पाकिस्तान के साथ हुई टेस्ट सीरीज में हमवतन शॉन पोलाक का रिकॉर्ड तोड़कर दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टेस्ट गेंदबाज बनने का तमगा हासिल किया। इतना ही नहीं, स्टेन ने सर रिजर्ड हेडली के 431 टेस्ट विकेट लेने के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया है। फिलहाल स्टेन संयुक्त रूप में रंगाना हेराथ और स्टूअर्ट बोर्ड के साथ 433 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप में शामिल हैं।
स्टेन विश्वकप जैसी प्रतियोगिता में खेलेंगे या नहीं, इस बारे में दक्षिण अफ्रीकी फाफ डू प्लेसिस ने बात की है। फाफ ने कहा है कि स्टेन, कैगिसो रबाडा और लुंगी नगिदी विश्वकप जाने टीम में शामिल होंगे। लेकिन फाफ अपनी टीम में चौथे तेज गेंदबाज की भी तलाश कर रहे हैं क्योंकि इन तीनों में से किसी एक के भी चोटिल होने से टीम की गेंदबाजी ईकाई प्रभावित होगी।
बता दें कि इस समय दक्षिण अफ्रीकी टीम पाकिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेल रही है । फिलहाल यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है। पहले दो मैचों में विकेट स्लो रहा है। स्टेन को इन मैचों में आराम दिया गया है। धीमे विकेट होने के बावजूद फाफ मानते हैं कि विश्वकप की तैयारियों के मद्देनजर यह काफी अहम है क्योंकि इंग्लैंड के अधिकतर विकेट ऐसे हो सकते हैं। बता दें कि पाकिस्तान के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम को तीन मैच और खेलने हैं। यह मैच सेंचुरियन, जोहांसबर्ग और केप टाउन में खेले जाएंगे। अंतिम मैच 30 जनवरी को खेला जाना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
