लाहौर। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा। इस मुकाबले में वर्ल्ड इलेवन ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। गौरतलब है कि पाकिस्तान में सालों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। लेकिन पाकिस्तान में वो माहौल देखने को नहीं मिल रहा है जैसे की उम्मीद लगाई जी रही थी। उम्मीद लगाई जा रही थी कि पाकिस्तान में वर्षों बाद अंतरराष्ट्रीय मैच देखने को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम खाली-खाली नजर आ रहा है।
पाकिस्तान में भले ही 8 साल बाद कोई बड़ी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेली जा रही है लेकिन इसके बावजूद वो फ्लॉप साबित हो रही है। वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तान के बीच हुए पहले दो टी20 मैचों में लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम हाउस फुल नहीं रहा। इन दोनों मुकाबलों के दौरान स्टेडियम में कई सीटें खाली दिखाई दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन नजम सेठी का भी मानना है कि स्टेडियम खाली रहा है। उन्होंने कहा कि उतने लोग नहीं आ रहे हैं जितने की उम्मीद की थी। लाहौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नजम सेठी ने माना कि स्टेडियम खचाखच नहीं भर रहे हैं जिसकी वजह टिकटों का महंगा होना है।
इसे भी पढ़ेंः- तो ऑस्ट्रेलिया का हाल श्रीलंका जैसा नहीं कर पाएंगे विराट कोहली!
पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी ने कहा, 'लाहौर मे पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान स्टेडियम खचाखच भरे नजर आए थे क्योंकि टिकटों की कीमत 500 रु से शुरू हो रही थी लेकिन अब सबसे सस्ते टिकट की कीमत 2500 है। जो कि हमें काफी महंगे नजर आ रहे हैं। हम इस बात को मानते हैं कि हमसे गलती हुई है।'उन्होंने आगे कहा कि वो इस गलती को भविष्य में नहीं दोहराएंगे। सेठी ने कहा, 'हम इस गलती से सीख लेंगे और आने वाली सीरीज में टिकटों की कीमत घटाएंगे।'
आपको बता दें कि अब तक हुए दो टी20 मैचों में गद्दाफी स्टेडियम केवल 80 से 90 प्रतिशत ही भरा है।
इसे भी पढ़ेंः- 'विराट पर काबू पाना है तो अपनी जुबान पर लगाम दें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी'