|
30 साल की उम्र
दरअसल हुआ यूं कि अपने चैट के दौरान मिशेल ने पूछा कि क्या आप बता सकते हो कि 30 साल की उम्र में इस वक्त विश्व में सबसे तेज गेंदबाज कौन है?, जिस पर बिना समय गवाएं मैक्लेनघन ने कहा कि आशीष नेहरा। उनकी फिटनेस और बॉलिंग बेस्ट है। बस दोनों के बीच में हुआ संवाद भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को रास नहीं आया और उन्होंने जॉनसन को ही ट्रोल कर दिया।

सोशल मीडिया
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज में 38 साल के आशीष नेहरा को मौका मिलने पर उनकी उम्र को लेकर नेहरा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

कोई लंबे टारगेट सेट नहीं करता
जिस पर आशीष नेहरा ने कहा था कि उन्हें इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो सिर्फ टीम के लिए अपना बेस्ट देना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि मेरी उम्र में कोई लंबे टारगेट सेट नहीं करता। मेरा चयन भारत के लिए 3 मैचों के लिए हुआ है। मैं एक समय पर एक ही मैच के बारे में सोचूंगा। वैसे भी आशीष नेहरा अच्छा करेगा, तो भी न्यूज है और अच्छा नहीं करेगा, तो वो और भी बड़ी न्यूज है।

वीरेंद्र सहवाग
वैसे नेहरा के इस बात पर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया था। वीरू ने कहा था कि नेहरा की फिटनेस का स्तर विराट कोहली की फिटनेस के समान है। इसी के चलते सिलेक्टर्स ने उन्हें मौका दिया है इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहने के बावजूद नेहरा सुबह और शाम को मिलाकर कुल 8 घंटे जिम में बिताते हैं। उन्होंने यो-यो फिटनेस टेस्ट पास किया होगा इसी के चलते तो उनका भारतीय टीम में चयन हुआ। उन्होंने इस टेस्ट में 17-18 अंक हासिल किए जो विराट के बराबर है।

यूसुफ पठान ने जड़ा दोनों पारियों में शतक लेकिन हिरवानी से हो गया पंगा, फंसे विवाद में
कभी टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज कहे जाने वाले यूसुफ पठान...


Click it and Unblock the Notifications