For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: टीम इंडिया को हराने के लिए मिचेल स्टार्क की मदद करेगा यह 'खतरनाक खिलाड़ी'

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम ने एडिलेड में पहला टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने जीत के सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम के दिग्गज भारत को हावी नहीं होने देना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन मौजूदा टीम में तेज गेंदबाजों का नेतृत्व कर रहे मिशेल स्टार्क के लिए मदद की पेशकश की है। उनका उद्देश्य पर्थ में स्टार्क को सही लाइन पर लाना है। स्टार्क ने एडीलेड में पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट लिये। भारत ने यह मैच 31 रन से जीता। दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें स्थान पर काबिज जॉनसन का मनना है कि स्टार्क के दिमान में कुछ घूम रहा है। जिससे वह परेशान है। जानसन ने कहा कहना है कि , ''हर कोई अलग तरीके से काम करता है और मैं पहले ही उसे संदेश भेज चुका हूं कि क्या वह मेरे साथ कुछ चीजों पर बात कर सकता है क्योंकि मैं पहले भी उसके साथ काम कर चुका हूं और उसे अच्छी तरह से समझता हूं।

उन्होंने कहा, ''ऐसा लगता है कि उसके दिमाग में कोई बात थी, कुछ ऐसा जो उसे फायदा नहीं पहुंचा रही थी। उम्मीद है कि पर्थ टेस्ट मैच शुरू होने से पहले हम एक दूसरे से बात करेंगे। जानसन स्टार्क को बेहतर खिलाड़ी मानते हैं। उनका कहना है कि एडिलेड में जैसा स्टार्क ने प्रदर्शन किया वह वह उससे बेहतर गेंदबाज हैं।

Story first published: Wednesday, December 12, 2018, 17:10 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+