For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Boxing Day Test : जानिए मिशेल मार्श को क्यों झेलनी पड़ी ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की हूटिंग

नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए मेजबान टीम ने पीटर हैंड्सकांब की जगह पर ऑलराउंडर मिशेल मार्स को टीम में शामिल किया है। इस वजह से मिशेल मार्स को अपने ही देश में एक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा जिसकी कल्पना कोई खिलाड़ी शायद ही करता होगा। मिशेल मार्श की मेलबर्न के मैदान में अपने ही दर्शकों के द्वारा जबरदस्त हूटिंग झेलनी पड़ी। मार्श के लिए यह स्थिति वास्तव में बड़ी असहज थी।

दरअसल टीम से बाहर किए गए पीटर हैंड्सकांब यहां के लोकल खिलाड़ी हैं। उनको सीरीज में खराब फार्म के चलते बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह पर टीम में शामिल किए गए खिलाड़ी मिशेल मार्श वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से आते हैं। ऐसे में मेलबर्न के दर्शकों ने मिशेल मार्श को हैंड्सकांब के बाहर होने का जिम्मेदार मानते हुए उनकी खूब हूटिंग की। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने मार्श की हूटिंग किए जाने पर निराशा जताई है।

हेड ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा है। हमने कोहली के साथ भी ऐसा होते हुए देखा है, लेकिन मिशेल के साथ होना अच्छा नहीं लगा। उसने अपनी तरफ से पूरे प्रयास किए और बहुत अच्छी गेदंबाजी की। हेड ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में ही हूटिंग का सामना करना पड़े। मैं दर्शकों की भावनाएं समझ सकता हूं क्योंकि पीटर नहीं खेल पाया। लेकिन इसके लिए मार्श को निशाना बनाना गलत है। '

Story first published: Thursday, December 27, 2018, 12:44 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+