For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDVSAUS : तीसरे टी-20 के लिए दो साल बाद वापस आ रहा है यह खतरनाक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज में कंगारू टीम 1-0 से आगे चल रही है। तीसरा और निर्णायक टी20 रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ऐसे में भारत के लिए एक बुरी खबर है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए अपने सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क को वापस बुला लिया है। इससे पहले सीए ने फैसला किया था कि वह इस तेज गेंदबाज को 6 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तरोताजा रखेगा। लेकिन अब पेसर बिली स्टेनलेक के चोटिल होने के कारण मिशेन स्टॉर्क को तीसरे मैच के लिए मौका दिया गया है। बता दें कि स्टार्क को ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई टी20 खेले हुए दो साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। इससे पहले उन्होंने देश के लिए अपना आखिरी टी20 मैच श्रीलंका के खिलाफ सितंबर 2016 में खेला था।

ऑस्ट्रेलिया की टीम उनकी वापसी से काफी उत्साहित है। कंगारू कप्तान ऐरोन फिंच ने कहा कि स्टॉर्क के पास सफेद गेंद के खेल में भी काफी अनुभव है। एक बार जब वे अपनी गेंद पर पकड़ बना लेते है तो उनको रोकना मुश्किल हो जाता है। कंगारूओं के अलावा बाकी तेज गेंदबाजों में नाथन कूलटर नाइल, जेसन बेहरनड्रॉफ और ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी हैं। अब तक भारत-ऑस्ट्रेलिया की सीरीज बारिश से प्रभावित रही है। दूसरा मैच तो रद ही करना पड़ गया था। भारत को सीरीज बराबर करने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना है।

Story first published: Saturday, November 24, 2018, 14:22 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+