सायना नेहवाल ने रचा इतिहास, हॉगकॉग सीरीज जीत कर बनीं नंबर1
हॉगकॉग। रविवार का दिन भारत के लिए बेहद गौरव भरा रहा क्योंकि भारतीय बेटी और बैंडमिंटन सनसनी सायना नेहवाल ने वो कर दिखाया जो सिर्फ सपने में ही सोचा जा सकता था। सायना नेहवाल ने हॉगकॉग सुपर सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है। हॉगकॉग सुपर सीरीज के फाइनल मुकाबले में सायना ने चीन की शियांग वांग चेन को हराकर न सिर्फ साल का चौथा सुपर सीरीज खिताब जीता बल्कि इस जीत से बीएफडब्लू रैकिंग में सायना शीर्ष पर पहुंच गई हैं।
सायना ने किया भारत का सिर ऊँचा
हांगकांग सुपर सीरीज के फाइनल मुकाबले में सायना ने चीन की वेंग को 15-21, 21-16, 21-17 से शिकस्त दी। 17 मार्च 1990 को हरियाणा के हिसार में जन्मी सायना के लिए साल 2010 बड़ी उपलब्घियों भरा रहा। सायना ने जून- जुलाई 2010 में लगातार तीन हफ्तों में इंडियन ओपेन , सिंगापुर ओपेन और इंडोनेशियन ओपेन का खिताब जीतकर बैडमिंटन जगत में सनसनी मचा दी। इसी का नतीजा था कि सायना 15 जुलाई 2010 को करियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग नंबर दो पर पहुंच गई। इसी साल उन्हें भारत का प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से भी नवाजा गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications