For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहले टेस्ट से पहले मिचेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुई वापसी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए मिचेल स्टार्क गेंदबाजी की अहम कड़ी है, लेकिन जिस रह से भारत के खिलाफ सीरीज के बीच में वह व्यक्तिगत वजहों से छुट्टी पर चले गए थे उसके बाद टीम की मुश्किलें बढ़ गई थीं। लेकिन राहत की बात यह है कि टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले स्टार्क टीम में वापस आ गए हैं। 17 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा। ऐसे में चार दिन पहले स्टार्क ने टीम में वापसी करके टीम के खेमे को राहत जरूर दी है।

मिचेल स्टार्क ने पहले टी-20 मैच के बाद छुट्टी ले ली थी। रिपोर्ट के अनुसार उनके घर में किसी की तबीयत खराब थी, जिसके चलते स्टार्क ने छुट्टी ली थी। उस वक्त स्टार्क ने टीम में वापसी की कोई तारीख नहीं बताई थी लेकिन टेस्ट सीरीज से चार दिन पहले स्टार्क ने टीम में वापसी कर ली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के टीम मैनेजमेंट को बताया है कि वह एक बार फिर से टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं और सोमवार को सिडनी के लिए रवाना होंगे।

टीम के गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि हमारे लिए निसंदेह यह बड़ी खबर है कि स्टार्क टीम में शामिल हो रहे हैं। वो हमारी टीम का काफी अहम हिस्सा हैं। हर किसी को पता है कि गुलाबी गेंद के साथ उनके नंबर काफी अच्छे हैं, लिहाजा हम उनका खुले दिल से स्वागत करते हैं। बता दें कि डे-नाइट टेस्ट में मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड काफी अच्छा है, उन्होंने 7 डे-नाइट टेस्ट मैचों में 42 विकट अपने नाम किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि अगर इस सीरीज से हमने कुछ सीखा है तो वह यह कि कुछ भी योजना के अनुसार नहीं चलता है। हम हमेशा शेड्यूल, यात्रा का समय और अन्य चीजों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मुझे पता है कि स्टार्क के लिए भी यह अलग नहीं होगा। वह प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और टीम में वापसी के लिए वह हर संभव कोशिश कर रहे होंगे। हम सोमवार को उनका टीम में स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

Story first published: Sunday, December 13, 2020, 8:52 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+