Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईएसएल 2016: केरल को हराकर शीर्ष पर पहुंचा दिल्ली

नई दिल्ली। आईएसएल के तीसरे सीजन के तीसवें मैच में दिल्ली डायनमोज एफसी ने केरल ब्‍लास्‍टर्स एफसी को 2-0 से मात देकर अंकतालिक में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

दिल्ली ने शुक्रवार को घरेलू दर्शकों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए केरल को आसानी से हरा दिया। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम ने खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने गोवा को 2-0 से शिकस्त दी।

इस जीत के साथ ही आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में दिल्ली अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है जबकि केरल छठे स्थान पर ही बना हुआ है।

56वें और 60वें मिनट में हुए गोल

दिल्ली की तरफ से इस मुकाबले में केरल को ज्यादा मौके नहीं दिए गए। शुरुआती खेल में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं। केन लेविस ने 56वें और मार्केलेन्हो ने 60वें मिनट में दिल्ली के लिए गोल किए।

इस मैच से पहले दिल्ली अंकतालिका में तीसरे पायदान पर थी। अब दिल्ली 13 अंकों के साथ टॉप पर है। दिल्ली ने आठ में से तीन मैच जीते हैं, जबकि चार मैच ड्रॉ खेले हैं। एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

अंकतालिका में दूसरे स्थान पर सात मैचों में तीन जीत के साथ 12 अंक लेकर कोलकाता है। वहीं आठ मैचों में तीन जीत के साथ 12 अंक लेकर मुंबई तीसरे पायदान पर है।

पुणे सिटी ने अब तक सात में से सिर्फ एक मैच जीता है और वो छह अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे है। शनिवार को पांचवे स्थान पर काबिज नॉर्थइस्ट यूनाइटेड एफसी और तीसरे स्थान पर मौजूद मुंबई के बीच मुकाबला होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+