For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा, विराट कोहली को पछाड़कर टी 20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी मिताली राज

टी-20 या वनडे क्रिकेट की बात हो तो भारत की सबसे विस्फोटक जोड़ी कोहली-रोहित की है। इस बात में किसी को कोई शक नहीं है। रोहित तो जिस तरह से टी20 में शतक पर शतक बनाते रहते हैं, उसके बाद ये कल्पना...

नई दिल्ली। टी-20 या वनडे क्रिकेट की बात हो तो भारत की सबसे विस्फोटक जोड़ी कोहली-रोहित की है। इस बात में किसी को कोई शक नहीं है। रोहित तो जिस तरह से टी20 में शतक पर शतक बनाते रहते हैं, उसके बाद ये कल्पना करना भी मुश्किल लगता है कि भारत में उनसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाला कोई और भी क्रिकेटर होगा। हद से हद लोग विराट कोहली को उनसे ज्यादा स्कोर करने वाला मान सकते हैं। लेकिन, अगर कोहली-रोहित दोनों से भी ज्यादा रन बनाने वाला कोई बल्लेबाज मौजूद होने की बात की जाए तो कोई ऐसी बात पर यकीन नहीं करना चाहेगा। हालांकि, अब आप यकीन कर लीजिए क्योंकि ये बात 100% सच है।

आईसीसी ने किया ट्वीट

जीं हा, भारत में कोहली-रोहित दोनों से आगे है भारतीय महिला टी20 टीम में खेल रही अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज। मिताली भारत की टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन चुकी हैं और उनकी इस उपलब्धि को आईसीसी ने खुद ट्वीट करके बताया है। ट्वीट में मिताली राज को सबसे ज्यादा टी20 रन में नंबर एक बताया गया है। इस ट्वीट में आईसीसी ने मिताली के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली, हरमनप्रीत, सुरेश रैना और महेन्द्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल किया है।

जाहिर है इन बडे़ नामों को पीछे छोड़ते हुए मिताली नंबर एक पर आ गई हैं। उनका अब तक का विश्व कप अभियान भी शानदार रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने शानदार 56 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में भी उन्होंने अर्धशतक बनाया।

मिताली की यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए शानदार गौरवपूर्ण क्षण है। इससे पहले मौजूदा विश्व टी20 में भारत की कप्तान हरमनप्रीत ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी का नजारा पेश करके महिला क्रिकेट की तरफ लोगों का ध्यान खींचने में कामयाबी पाई है।

Story first published: Friday, November 16, 2018, 14:45 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+