For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं मिताली राज

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया है। मिताली राज दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने यह कारनामा किया है। मिताली राज ने 212 वनडे मैच में यह कीर्तिमान हासिल किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में मिताली राज ने 10 हजार रन के मील के पत्थर को हासिल किया है। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज एनी बोश की गेंद पर चौका लगाकर मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए।

मिताली राज की इस उपलब्धि पर बीसीसीआई ने भी ट्वीट करके उन्हें बधाई दी है। बीसीसीआई ने ट्वीट करके लिखा, जबरदस्त चैंपियन क्रिकेटर, पहलि भारतीय महिला बल्लेबाज जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए हैं। आपको हमारा सलाम। बता दें कि मिताली राज ने 10 टेस्ट मैचों में 663 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 214 का है। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 51 का है। जबकि 89 टी-20 मैच में मिताली राज के नाम कुल 2364 रन हैं, इस दौरान उनका औसत 37.52 है।

वन डे क्रिकेट की बात करें तो मिताली राज के नाम 212 मैचों में कुल 6974 रन हैं। वनडे क्रिकेट में मिताली के नाम 7 शतक हैं और 54 अर्धशतक हैं। मिताली राज के बाद कैरलेट एडवर्ड्स एकमात्री बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया है। इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर कैरलेट ने 309 मैचों में 10207 रन बनाए हैं, इस दौरान 67 अर्धशतक और 13 शतक लगाए हैं। मिताली के नाम कुल 75 अर्धशतक और 8 शतक हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि मिताली राज जल्द ही कैरलेट को पीछे छोड़ सकती हैं।

Story first published: Friday, March 12, 2021, 16:10 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+