For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साड़ी पहनकर मैदान पर उतरीं मिताली राज, चारों तरफ लगाए शाॅट

नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में काैन सी टीमें आपस में भिड़ेंगी, ये तय हो चुका है। बुधवार पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक गेंद खेले बिना ही फाइनल में जगह बना ली, क्योंकि बारिश के कारण मैच रद्द हुआ जिसके बाद अंक तालिका के आधार पर भारत फाइनल में पहुंच गया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 5 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच से पहले भारत की सबसे सफल महिला क्रिकेटर मिताली राज का खास वाडियो सामने आया है जिसमें वह साड़ी पहनकर मैदान में चारों ओर शाॅट लगाती नजर आईं।

मिताली राज टी20 इंटरनेशनल फॉरमैट से संन्यास ले चुकी हैं। फाइनल मैच इंटरनेशनल विमेंस डे (8 मार्च) के दिन खेला जाना है। ऐसे में इसे खास बनाने के लिए मिताली ने साड़ी पहनकर एक एड शूट किया। यह एक प्रमोशनल वीडियो है, इसमें मिताली राज ने साड़ी के साथ जूते पहने हैं, बिंदी भी लगाई है और क्रिकेट हेलमेट लगाकर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रही हैं। मिताली राज के इस वीडियो के बाद ट्विटर पर #MithaliPlaysCricketInSaree ट्रेंड करने लगा है। मिताली राज ने पहले सेमीफाइनल के बारिश में धुल जाने के बाद जो ट्वीट किया, वो भी वायरल हो गया है।

मिताली राज ने ट्वीट में लिखा, 'एक भारतीय होने के नाते मैं बहुत ही उत्साहित हूं कि भारतीय महिसा टीम फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन क्रिकेटर के तौर पर मैं इंग्लैंड महिला क्रिकेटरों का दर्द महसूस कर सकती हूं। मैं कभी खुद को या अपनी टीम को ऐसी परिस्थिति में नहीं देखना चाहूंगी, लेकिन नियम ऐसे ही होते हैं। बधाई लड़कियों, यह बड़ी बात है।' पहला सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते मैच खेला नहीं जा सका और लीग राउंड में प्वॉइंट्स के आधार पर भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड टीम के लीग राउंड में 6 प्वॉइंट्स थे, जबकि भारतीय टीम के लीग राउंड में आठ प्वॉइंट्स थे।

Story first published: Thursday, March 5, 2020, 18:14 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+